पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद सदस्यों तथा तृतीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन शुरू; प्रथम दिन 6 प्राप्त हुए नामांकन

Oct 19, 2026 - 17:24
 0
पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद सदस्यों तथा तृतीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन शुरू; प्रथम दिन 6 प्राप्त हुए नामांकन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सदस्यों के निर्वाचन हेतु कुल 6 प्रत्याशियों ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तृतीय चरण के तहत सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों के लिए तिजारा से 5 तथा किशनगढ़बास से 1 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

  • जिला परिषद के लिए पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन

वहीं दूसरी ओर, जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। पहले दिन जिला परिषद सदस्यों का नामांकन का खाता शून्य ही रहा। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................