"चलो बुलावा आया है...": उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक निकली विशाल पैदल ध्वज यात्रा
डीजे की धुनों पर नाचते-गाते माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु; जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत और प्रसादी का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में पांचबत्ती के पास स्थित गणेश मंदिर से 'शाकंभरी कुटुंब परिवार' के तत्वावधान में माता शाकंभरी सकराय धाम के लिए एक विशाल पैदल ध्वज यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। हाथों में निशान थामे श्रद्धालु डीजे पर गूंजते माता रानी के भजनों पर झूमते-गाते और नाचते हुए माता के दरबार में पहुंचे।
- रास्ते में हुआ जोरदार स्वागत और जलपान की व्यवस्था
माता के भक्तों—मूलचंद सैनी, सुनील कुमार सैनी (लाइब्रेरी), प्रकाश सैनी और विनय सैनी ने बताया कि यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इस निशान ध्वज यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शाकंभरी कुटुंब परिवार की ओर से पदयात्रियों के लिए विशेष जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी।
- कोट में सरपंच प्रत्याशी ममता कांटीवाल ने किया स्वागत
यात्रा के कोट क्षेत्र से गुजरने के दौरान कोट सरपंच पद प्रत्याशी ममता कांटीवाल एंड टीम द्वारा पुष्प वर्षा कर निशान ध्वज यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पदयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी रखी गई। ममता कांटीवाल ने माता जी की प्रतिमा के समक्ष धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी।
- माता के दरबार में अर्पित किए निशान, हुआ प्रसादी का आयोजन
यात्रा के सकराय धाम पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने निशान माता के दरबार में अर्पित कर मन्नतें मांगीं। इसके पश्चात आयोजित विशाल प्रसादी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन में मूलचंद सैनी, एडवोकेट राम प्रताप सैनी, प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश सैनी राम सागर, वीरपाल सिंह शेखावत, जगदीश सैनी भोलडाहाला, रामस्वरूप सैनी, रोहिताश सैनी, ललित सैनी, प्रकाश कांटीवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ और ग्रामीण मौजूद रहे।

