टैगोर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

Jan 5, 2023 - 23:30
 0
टैगोर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

गुढ़ागौड़जी  (झुञ्झुनु, राजस्थान/ चौथमल शर्मा) स्थानीय टैगोर पी.जी. महाविद्यालय में आज राजस्थान सरकार की प्रतिभावान छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं एवं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक व रजत पदक जीतने वाली 5 छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णु सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतिभावान छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत महाविद्यालय की 5 छात्राओं का चयन हुआ है जिनमें से पूनम सोनी पुत्री महेश कुमार सोनी बुगाला, कंचन कंवर पुत्री दीप सिंह शेखावत गुढ़ागौड़जी, आयशा बानो पुत्री शौकत अली जाखल को स्कूटी प्राप्त हुई है, बाकी छात्राओं को अगले चरण में स्कूटी प्राप्त होगी | इसके अलावा ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 में महाविद्यालय की 5 छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण व रजत पदक जीते | जिनमें भाग्यलक्ष्मी व रिंकू कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता | दिव्या राठौड़, कृष्णा सैनी व प्रिया कुमारी ने रजत पदक जीता | इसके अलावा अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रेखा कुमारी पुत्री रोहिताश्व सिंह ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता | सभी छात्राओं का प्राध्यापिका मीनाक्षी जांगिड़ ने माला, मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया | प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए | इससे प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा आगे निकल कर आती है | इस अवसर पर स्टाफ सदस्य विजय जांगिड़, राम सिंह सैनी, राकेश सैनी, सुनील जांगिड़, शिवनाथ भदोरिया, रणवीर सिंह, अमित पारीक, अभिनव सिंह, पंकज जांगिड़, प्रेम सिंह, लोकेश सिंह, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है