विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; महज 5 महीने पहले हुई थी शादी, टेबलेट खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Oct 19, 2026 - 18:02
 0
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत;  महज 5 महीने पहले हुई थी शादी, टेबलेट खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

जयपुर (राजस्थान) राजधानी के शिवदासपुरा थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की शादी महज पाँच महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवदासपुरा एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि सीतापुरा के मानव विहार निवासी 24 वर्षीय लवी कुमारी की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। करीब पाँच महीने पहले ही लवी कुमारी की शादी मर्चेंट नेवी में कार्यरत सूरज शर्मा के साथ हुई थी।

परिजनों के अनुसार, लवी पिछले दो-तीन दिन से बीमार चल रही थी। रविवार शाम करीब छह बजे उसने कुछ टेबलेट (दवाइयाँ) खाईं, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक और अधिक बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुँची। पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर संदिग्ध मौत का मामला मानते हुए मर्ग दर्ज कर लिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................