मानसून सीजन में तीन महीने बंद रहेगा सरिस्का टाइगर क्षेत्र

Jun 17, 2024 - 17:26
 0
मानसून सीजन में तीन महीने बंद रहेगा सरिस्का टाइगर क्षेत्र
प्रतिकात्मक छवि

अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व जुलाई से अक्टूबर (मानसून सीजन) में 3 महीने के लिए बंद हो जाएगा। लेकिन जंगल सफारी के शौकीन इस दौरान भी अलवर के बाला किला बफर जोन में सफारी कर सकेंगे। इस बफर जोन में सात टाइगर हैं। इनकी साइटिंग भी होती रही है। बफर जोन में टाइगर की संख्या भी पिछले दो साल में बढ़ी है। इससे पहले इन जोन में टाइगर नहीं दिखते थे। बफर जोन का रूट छोटा है और जंगल भी है। विजिटर पहाड़ों पर सफारी का आनंद भी लेते हैं।
मंगलवार व शनिवार पांडुपोल जाने श्रृद्धालु मानसून सीजन में बंद रहने के दौरान विजिटर्स और श्रद्धालु टहला व गेट से पांडुपोल हनुमान मंदिर जा सकेंगे। यह मंदिर सरिस्का जंगल में है। यहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए केवल सदर गेट से सीधे पांडुपोल जाने की अनुमति मिलेगी। बाकी किसी रूट पर श्रद्धालु नहीं जा सकते। सदर गेट से पांडुपोल तक श्रद्धालु जिप्सी बुक कर जा सकेंगे।सरिस्का में बाघ-बाघिन और शावक मिलाकर संख्या 43 हो गई है। पिछले 4 महीने में सरिस्का में 13 नए शावक जन्मे हैं। मार्च माह में एसटी-12 ने 4 शावकों को जन्म दिया। मई में एसटी-27 ने 2, एसटी-22 ने 4 व जून माह में एसटी-17 ने 3 शावकों को जन्म दिया। अक्टूबर तक शावक इतने बड़े हो जाएंगे कि इनकी अकेले भी साइटिंग होगी।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................