सड़क दुर्घटना में मृतक लिपिक विष्णु शर्मा के परिजनों को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय महवा मे दी गई 1 लाख रुपये की सहायता

May 15, 2025 - 13:46
 0
सड़क दुर्घटना में मृतक लिपिक विष्णु शर्मा के परिजनों को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय महवा मे दी गई 1 लाख रुपये की सहायता

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड  मुख्यालय के पुराने किले के पास स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय महुवा में कार्यरत कम्प्यूटर लिपिक  विष्णु शर्मा  निवासी बाछरेन का विगत दिनों विद्यालय से लौटते समय सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था तथा सिर में गहरी चोट लगी। गंभीर अवस्था में उन्होंने जयपुर रेफर कर दिया गया जहां उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।

मृतक लिपिकविष्णु शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी, दो छोटी बेटियाँ, छोटा भाई एवं उनकी माता हैं। विद्यालय की तरफ से विष्णु शर्मा  की पत्नी श्रीमती सलोनी शर्मा को सहायतार्थ ₹50000 एवं जिला समिति दौसा की तरफ से भी ₹50000 की राशि का चेक कल ₹100000 की राशि का गुरुवार को विद्यालय मेंदिया गया।  

इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर जिला समिति के व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष  योगेश  अग्रवाल, स्थानीय समिति के व्यवस्थापक  राजेंद्र, उपाध्यक्ष ताराचंद शर्मा, समिति सदस्य प्रभु दयाल शर्मा, अशोक जैन, प्रधानाचार्य बचन सिंह रेवारी  सहित विद्या भारती के महवा शहर, मंडावर, गढ़ हिम्मत सिंह, बालाहेड़ी विद्यालयों के अन्य समिति सदस्य, आचार्य-आचार्या उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की तरफ से भविष्य में भी मृतक विष्णु शर्मा की दोनों बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए एवं हर सम्भव मदद के लिये वादा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................