भीषण गर्मी में बेजुबानों को सहारा: महारपुर स्कूल में लगे 31 परिंडे
सरमथुरा (धौलपुर / नाहर सिंह मीना ) भीषण गर्मी और उमस में बेजुबान पक्षियों को पानी की किल्लत से बचाने के लिए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय महारपुर, मढ़ासिल में सराहनीय पहल की गई। विद्यालय परिसर के वृक्षों पर 31 परिंडे लगाए गए।
ग्राम पंचायत शिक्षा अधिकारी साहब सिंह मीणा ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया है।
स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जादौन ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पीईईओ पिंटू मीणा, व्याख्याता गहलोत बैरवा, अध्यापिका रामकुमारी मीणा, रामप्रसाद मीणा, चंदन मीणा, हिमांशु, पशु चिकित्सक विजय राम, एसएमसी अध्यक्ष रिंकू जादौन सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।


