SBGBT के दो रक्तदाताओं में धौलपुर में किया रक्तदान
धौलपुर (नाहरसिंह मीणा) सोच बदलो गांव बदलो टीम विभिन्न प्रकल्पों के लिए जानी जाती है टीम के कार्यकर्ता देश के भिन्न भिन्न शहरों में देस और मानव सेवा करते देखे जा सकते है, एक ऐसा ही बाक्या धौलपुर में जिखने को मिला मरीज अनुसुइया पत्नी विजयसिंह मीणा कछपुरा (आंगई) की डिलीवरी होने वाली थी लेकिन महिला में प्लेटलेट्स की कमी की वजह से डिलीवरी में समस्या आ रही थी डॉक्टर में दो AB+ फ्रेस रक्तदान के लिए बोला मरीज की प्लेटलेट्स मात्र 80000 रह गई थी मरीज के परिजन और रिश्तेदारों में किसी का ब्लड ग्रुप AB+ नहीं था उन्होंने कई लोगों का ब्लड ग्रुप चेक करवाया लेकिन किसी का ब्लड ग्रुप ab+ नहीं था,
उन्होने SBGBT के रक्तदाता स्मार्ट विलेज धनौरा के रहने वाले सुशील मीणा से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई सुशील ने जैसे ही टीम के व्हाट्सएप ग्रुप की की जानकारी दी तो तुरंत गडरपुरा (बाडी) के रहने वाले रक्तदाता रामब्रज बघेल ने तुरंत अपने गांव से 35 किलोमीटर दूर स्वर्गीय मंगलसिंह चिकित्सालय धौलपुर पहुंचकर अपने जीवन का पांचवा रक्तदान कर मरीज की मदद की, इसके बाद भी मरीज को अभी एक यूनिट ब्लड की और डिमांड थी अटेंडर ने सुशील मीणा को फिर से बताया कि अभी एक यूनिट ब्लड की और जरूरत है तो सुशील मीणा ने प्रेमसिंह मीणा खानपुर से संपर्क किया प्रेमसिंह तुरंत अपने साथी राजस्थान पुलिस के जवान बैजनाथ गुर्जर को लेकर ब्लड बैंक गए और बैजनाथ गुर्जर ने रक्तदान कर मरीज की मदद की, दोनों रक्तदाताओं की मदद से मरीज की प्लेटलेट्स बढ़ गई और सफल डिलीवरी हो सकी, रक्त मिलने पर परिजनों ने दोनों रक्तदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया,

