हीरादास बस स्टैंड पर बैठा युवक अचेत होकर गिरा,शव का पास्मार्टम कराकर परिजनों को सौपा
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहर के हीरादास बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बस स्टैंड परिसर में कुर्सी पर बैठा हुआ था। अचानक से वह जमीन पर गिर गया। जिसे अस्पताल लाया गया तो, उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बीमारी की दवा लेने के लिए भरतपुर आया था।
अटल बंद थाने के एएसआई हरीश चंद ने बताया कि में थाने पर ड्यूटी कर रहा था। उस समय बस स्टैंड से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में बस स्टैंड के फर्श पर गिरा हुआ है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखवीर सिंह पुत्र सियाराम उम्र 45साल निवासी भिडयानी रूपवास का निवासी है। रूपवास से दवा लेने के लिए के लिए आया था अचानक बेटिंग शीट से गिर गया। मृत्तक की शादी नहीं हुई है । इसके भाई दिल्ली में नोकरी करता है । मृत्तक का पोस्मार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया
