अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत

Mar 20, 2025 - 13:30
 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर कोटपूतली बहरोड जिले के हरसोरा थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हरसोरा थाने के एएसआई राजवीर सिंह ने बताया 18 मार्च को मृतक दिलीप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी बावरिया के रहने वाले थे जो गरीब नाथ जी का मेला देखने के लिए गए थे एक पैर से वह विकलांग भी है। वापस गांव जाते समय आलनपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी ट्राई साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर आज व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई फिलहाल हरसोरा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है