हर्षोल्लास से किया होलिका दहन, होली की अग्नि में पकाई नई फसल

Mar 8, 2023 - 00:23
Mar 8, 2023 - 00:24
 0
हर्षोल्लास से किया होलिका दहन, होली की अग्नि में पकाई नई फसल

वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

वैर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को होली का पर्व मनाया गया। कस्बा वैर में अधिकतर स्थानों पर शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच होलिका दहन के कार्यक्रम किए गए। होलिका दहन से पहले महिलाओं ने होलिका माता की सामूहिक पूजा अर्चना की। 

होली के अवसर पर कस्वे के खिड़की दरवाजा, भरतपुर दरवाजा, भुसावर दरवाजा,चामड मन्दिर के पास  सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने होलिका दहन किया। महिलाएं गीत गाती हुई विभिन्न स्थानों पर बनाई गई होलिका का पूजन किया। यहां पर विधि-विधान अनुसार होलिका पूजन किया। इसके बाद मंगल  कामना करते हुए होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान लोग होलिका की परिक्रमा करते हुए भी दिखाई दिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लोग होलिका में अपनी गेहूं की नई फसल को पकाकर अपने घर ले गए।  वितरण भी किया गया। इस दौरान कई जगहों पर फाग गीतों पर नृत्य प्रोग्राम हुए। एहतियात के तौर पर कस्वे के प्रमुख चौराहों पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस कर्मी  दिनभर कस्वे के बाजार में गश्त करते हुए नजर आए।आज मंगलवार को क्षेत्र में रंगोत्सव मनाया गया।अलसुबह से ही कस्वे में छोटे छोटे बच्चों को रंग गुलाल लगाते हुए एवं बड़े लोगों को एक दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाते हुए तथा अपने से बड़ों के पैर छू कर आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। कस्वे में रंगोत्सव का त्यौहार शांति पूर्वक मनाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................