ग्रामीण समस्या समाधान शिविर; संशोधित कार्यक्रम जारी, 16 से 24 दिसम्बर तक होंगे आयोजित

Dec 16, 2025 - 02:00
 0
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर; संशोधित कार्यक्रम जारी, 16 से 24 दिसम्बर तक होंगे आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक ग्रामीण समस्या समाधान शिविर जिले की समस्त भू-अभिलेख मुख्यालयों पर आयोजित होंगे। समस्त उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त कार्यक्रमानुसार ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शिविरों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक रहेगा। 
 जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर राजीव गांधी सेवा केन्द्र अघापुर पर, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बछामदी में, भुसावर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति भुसावर, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र गांगरौली में, बयाना की राजीव गांधी सेवा केन्द्र समोगर में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केन्द्र इब्राहिमपुर में तथा उच्चौन उपखण्ड की पंचायत समिति पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर की राजीव गांधी सेवा केन्द्र जघीना में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बरौलीछार, झोरौल पिपरउ में, भुसावर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र अलीपुर में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र हलैना, बयाना के पंचायत समिति सभागार, राजीव गांधी सेवा केन्द्र बिडयारी में, रूपवास के राउमावि खानसूरजापुर, राजीव गांधी सेवा केन्द्र दाहिनागांव में, उच्चौन उपखण्ड के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पिचूना पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेवर में, नदबई राजीव गांधी सेवा केन्द्र कटारा एवं न्यौठा में, भुसावर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पथैना, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र धरसोनी में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र ब्रह्मबाद एवं थाना डांग में, रूपवास में राजीव गांधी सेवा केन्द्र खानुआं एवं रूदावल में, उच्चौन के राउमावि अंधियारी पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बहनेरा एवं बझेरा में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खेडी देवीसिंह एवं कबई में, भुसावर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छौंकरवाड़ा में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सरसैना, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र महमदपुरा एवं कोट में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केन्द्र नौहरदा एवं महलपुरचूरा पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया 20 दिसम्बर  को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र हथैनी एवं धौरमुई में, भुसावर के शहीद वीरेन्द्र कुमार राउमावि इटामड़ा में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र वैर में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र फरसो एवं मिलकपुर पर शिविर आयोजित होंगे।
 उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मूडौता एवं महुआ में, नदबई की पंचायत समिति एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र भदीरा में, भुसावर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बल्लभगढ में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र जगजीवनपुर में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खोहरा एवं नावली में, रूपवास की पंचायत समिति में तथा उच्चौन के राउमावि कुरका पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र चिकसाना में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहरसर एवं हन्तरा में, भुसावर के राउमावि निठार में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र समराया में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खरैरी पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 24 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पीपला में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र लखनपुर में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलसाडा पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में आकर अधिक से अधिक लाभ उठायें।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है