भाजपा स्थापना दिवस पर नीमराणा में निकाली पार्टी ध्वज यात्रा

Apr 7, 2021 - 01:21
 0
भाजपा स्थापना दिवस पर नीमराणा में निकाली पार्टी ध्वज यात्रा

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस पर भाजपा जिला अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में नीमराणा कस्बे के महावर धर्मशाला से जिला कार्यालय कृष्णा टावर तक जिला पार्टी ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के एवं पार्टी के जयकारे लगाते हुए ध्वज यात्रा निकाली। पार्टी कार्यालय पर पार्टी ध्वजारोहण किया गया। कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम एवं राष्ट्रीय गान किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समीप दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष  बलवान सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा गौरवशाली पार्टी के आज 41 वर्ष पूरे हुए हैं। यह 41 वर्ष इस बात के साक्षी है सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है सामान्य कार्यकर्ता का तप एवं त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है। देश का शायद ही कोई राज्य एवं जिला होगा जिसमें पार्टी के लिए दो तीन पीढ़ियां खप नहीं गई हो। मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्रीय सेवा के यज्ञ में योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, राजमाता सिंधिया ऐसे अनगिनत महान व्यक्तित्व को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। पार्टी को आकार एवं विस्तार करने वाले लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे अनेको वरिष्ठों का आशीर्वाद भी हमें लगातार मिलता रहा है। पार्टी को अपना जीवन समर्पित करने वाले ऐसे हर वरिष्ठजन को भी प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह मंत्र हमेशा रहा है व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यह परंपरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है। मुखर्जी के बलिदान कि वह शक्ति है कि उनका सपना हम पूरा कर पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्टिकल 370 हटा कर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दिया गया। हम सब ने वह दौर भी देखा है जब वाजपेई ने 1 वोट से सरकार गिरना स्वीकार कर लिया। लेकिन पार्टी के आदर्शों से समझौता नहीं किया। आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने कैसे-कैसे कष्ट सहे। भाजपा शासन ही नहीं सेवा करना ही अपना परम कर्तव्य मानती है। कोरोना महामारी के समय हमारे हर एक कार्यकर्ता ने जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री उमेद भाया, आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज, भाजयुमो जिला संयोजक जगजीत यादव, प्रशिक्षण संयोजक विष्णु सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय भारत सोनी, किशोरी जांगिड़, युवा नेता वेद प्रकाश खबरी, अनिल राठी, कर्मपाल चैहान, योगेश भारद्वाज, धर्मवीर यादव, सुंदरपाल यादव, मुकेश लखेरा, कमल यादव, बीलू डेलिकेट, कृष्ण यादव, चरण सिंह राठी, कुंदन शर्मा, मोनू यादव, जय हिंद सोनी, राजहंस शर्मा, राकेश गुर्जर एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................