भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना

Jun 28, 2021 - 23:14
 0
भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना

ब्यावर शहर (अजमेर,राजस्थान):- भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑल इंडिया रेडियो कार्यक्रम मन की बात में अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्य आतिथ्य में सुना गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा का स्थानीय पार्षद त्रिलोक शर्मा और मंडल के द्वारा उनको भाजपा दुपट्टा और माला पहनाकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। आईटी सेल संयोजक एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि रविवार को प्रातः 11:00 बजे गणपति कंप्यूटर सेंटर पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात में जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा जी की गौरवमयी उपस्थिति में सभी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि कभी-ना-कभी, ये विश्व के लिए केस स्टडी का विषय बनेगा कि भारत के गांव के लोगों ने, हमारे वनवासी व आदिवासी भाई-बहनों ने, इस कोरोना काल में, किस तरह, अपने सामर्थ्य और सूझबूझ का परिचय दिया। हमारे शास्त्रों में कहा गया है- नास्ति मूलम् अनौषधम् अर्थात, पृथ्वी पर ऐसी कोई वनस्पति ही नहीं है जिसमें कोई न कोई औषधीय गुण न हो। हमारे आस-पास ऐसे कितने ही पेड़ पौधे होते हैं जिनमें अद्भुत गुण होते हैं, लेकिन कई बार हमें उनके बारे में पता ही नहीं होता। आगे प्रधानमत्री मोदी ने कहा कि टोक्यो जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है, बरसों की मेहनत रही है। वो सिर्फ अपने लिए ही नहीं जा रहें बल्कि देश के लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आप हैशटैग चीयर फॉर इंडिया के साथ अपने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके साथ ही हमारे देश में अब मानसून का सीजन भी आ गया है। बादल जब बरसते हैं तो केवल हमारे लिए ही नहीं बरसते, बल्कि बादल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बरसते हैं। इसलिए मैं जल संरक्षण को देश सेवा का ही एक रूप मानता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब से कुछ दिनों बाद 1 जुलाई को हम नेशनल डॉक्टर्स डे मनाएंगे। ये दिन देश के महान चिकित्सक और स्टेट्समैन, डॉक्टर बीसी राय की जन्म जयंती को समर्पित है। कोरोना-काल में डॉक्टर्स के योगदान के हम सब आभारी हैं। जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि जो लोग वैक्सीन को लेकर अफ़वाह फैला रहे हैं, उन्हें रहने दें। हम सभी अपना काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हमारे आसपास के लोगों का टीकाकरण हो। पीएम श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश साफ़ है कि सामने लक्ष्य हो तो हमें डिगना बिल्कुल नहीं है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य यज्ञ शर्मा एडवोकेट, पुष्पेंद्र यादव, मीडिया सह संयोजक शैलेंद्र गुप्ता, मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत, सत्येंद्र यादव, उपाध्यक्ष दिलीप बाबेल, मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पार्षद मुन्नी देवी गहलोत, त्रिलोक शर्मा, रवि चौहान, हरीश सांखला, सागर साहू, ईश्वर राजवानी, अशोक गोयल, रमेश दगदी, दीपक चौहान, राज़ सांखला, रामेश्वर गहलोत, एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा, अनिल साहु, मनीष बंसल, संजय भाटी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • रिपोर्ट:- जीतेंद्र ठठेरा

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................