खैरथल में रह रहे 13 पाक नागरिकों ने सी ए ए में मांगी भारत की नागरिकता

Jul 8, 2024 - 15:22
 0
खैरथल में रह रहे 13 पाक नागरिकों ने सी ए ए में मांगी भारत की नागरिकता

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
      ट्यूरिस्ट वीजा पर भारत आए पाकिस्तान के 13 नागरिक अब भारतीय बनना चाहते हैं। सभी एक ही कुटुम्ब के है और कई वर्षों से खैरथल के वार्ड नंबर 9 में रह रहे हैं। इनमें से कुछ करीब 20 वर्ष से भारत में है और वीजा बढ़वाकर रुके हुए थे।मई 2024 में इनमें से लक्ष्मण दास, भूमि,रवि, मीना,रूमा, तीर्थ,रोयल, भारत, कैलाश, कविता, निखिल, तनीषा, अशोक ने नागरिकता ( संशोधन ) अधिनियम - 2019 ( सी ए ए ) के तहत आनॅलाइन आवेदन किया है। रवि आचार्य ने बताया कि सी ए ए के तहत आवेदन के बाद आई बी ने फिजिकल वेरिफिकेशन किया है। अब डाक विभाग दस्तावेज सत्यापन कर रहा है। उम्मीद है जल्द भारत की नागरिकता भी मिल जाएगी।
      पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत के थरपारकर से रवि आचार्य परिवार भारत आए। उसके बाद वर्ष 2007 में रवि का भाई अशोक और 2010 में पिता लक्ष्मण दास, मां भूमि व बहिन बबीता भी भारत आ गए । दो साल बाद लक्ष्मण दास बेटा कैलाश और 2017 में भीकम भी भारत आ गया। अशोक और बबीता की शादी भी खैरथल में कर दी गई। रवि और अशोक के 1-1 बेटे का जन्म भी यहीं हुआ है। लक्ष्मण दास की कुल 5 बेटी और 6 बेटे हैं। इनमें से 4 बेटी और 2 बेटे अभी पाकिस्तान में ही बसे हैं,54 वर्षीय रवि आचार्य ने बताया कि 1947 में बंटवारे के समय कई रिश्तेदार पाकिस्तान से भारत आ गए थे। वर्ष 2004 में पत्नी मीना, बेटी रूमा, बेटों तीर्थ व रोयल के साथ उन्हीं के घर आकर ठहरे थे। फिर यहां प्लाट खरीदा और मकान बनाया। एक बेटा जन्मा तो उसका नाम भारत रखा।                 

यहां शांति और सुरक्षा, पाकिस्तान में भेदभाव --
    रवि आचार्य के 80 वर्षीय पिता लक्ष्मण दास कहते हैं कि यहां तो बहुत शांति है।ना बच्चियों की चिन्ता ना कोई भेद-भाव है। इसलिए चाहता हूं कि परिवार के बाकी लोग भी भारत आ जाएं। रवि आचार्य ने भारत की नागरिकता लेने की वजह पर कहा कि पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यक होने के कारण सुरक्षित नहीं है। हिन्दुओं की बहन - बेटियों को लोग उठा ले जाते हैं।जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है, भारत में पूरी सुरक्षा है, किसी धर्म को खतरा नहीं है।लोग मददगार है। जब 2004 में आए थे तब भारत सरकार ने कोई मदद नहीं दी। अपने स्तर पर हैंडीक्राफ्ट का कारोबार शुरू किया। नागरिकता नहीं मिल रही थी इसलिए वीजा बढ़वाते रहे। उनके 47 वर्षीय बेटे कैलाश आचार्य ने बताया कि पत्नी कविता यहां खुश हैं। बेटी तनिषा ने 12वीं पास कर ली है और निखिल कक्षा 12वीं में है। पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ भेद-भाव है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................