अस्पताल मे बिल को लेकर क्रूरता की हदें पार : मरीज के परिजन को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडे से पीटा video Viral

Dec 27, 2022 - 13:30
 0
अस्पताल मे बिल को लेकर क्रूरता की हदें पार : मरीज के परिजन को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडे से पीटा video Viral

डॉक्टर को धरती पर भगवान का रूप मानते हुए एक मसीहा कहा जाता है जो विषम परिस्थितियों में मरीज को एक जीवनदान देता है लेकिन लखनऊ के एक निजी अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक निजी अस्पताल में बिल भरने को लेकर मरीज के परिजन को निर्वस्त्र कर डंडे व बेल्ट से पीटा गया और युवक लोगों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इतना ही नहीं वीडियो में एक आवाज भी सुनाई दे रही है जिसमें उसे बांधने के लिए रस्सी भी मंगवाई जा रही थी

हम आपको बता दें कि लखीमपुर के निघासन क्षेत्र के रमवापुर गांव का रहने वाला रामअवतार आंत फटी होने के कारण अपना इलाज करवाने के लिए लखनऊ के फैजुल्लागंज के बंधा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार करवाने गया जहां पर उसकी सर्जरी की गई और उसे ढाई लाख रुपए का बिल थमा दिया गया पीड़ित के परिजन भारी-भरकम बिल देखकर हक्का बक्का रह गए उसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से ₹75000 माफ करने की गुजारिश की लेकिन उन्होंने एक ना सुनी

मिली जानकारी के अनुसार जो बिल माफ नहीं करने पर उन्होंने विरोध किया तो अस्पताल स्टाफ ने मरीज के परिजन को बंधक बना लिया उसकी शर्ट उतारकर डंडे और बेल्ट से पीटा गया अस्पताल प्रशासन की इस क्रूरता का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के आदेश दिए जिसके लिए जांच कमेटी गठित की गई है हम आपको बता दें कि अस्पताल को संचालन करने वाले व्यास नामक व्यक्ति को जांच में पूर्ण सहयोग करने के लिए भी कहा गया है आगे का मामला जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा एक मरीज के परिजन को इतनी बेरहमी से मारना कहां तक उचित था यह तो आप अंदाजा ही लगा सकते हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है