हाणिया के लटियाल महाविद्यालय में मना संविधान दिवस, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर दी गई जानकारी

Nov 26, 2026 - 17:47
 0
हाणिया के लटियाल महाविद्यालय में मना संविधान दिवस, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर दी गई जानकारी

हाणिया के लटियाल महाविद्यालय में मना संविधान दिवस, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर दी गई जानकारीसंविधान सभा, प्रमुख अनुच्छेदों और हालिया संविधान संशोधन विधेयकों पर विद्यार्थियों से की गई चर्चा

बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। बावड़ी के निकटवर्ती हाणिया ग्राम पंचायत स्थित लटियाल महाविद्यालय में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने संविधान के महत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर विचार साझा किए।

संविधान सभा, अनुच्छेदों व कर्तव्यों पर डाला प्रकाश कार्यक्रम में निदेशक डॉ. राय चंद लटियाल ने संविधान सभा के गठन, भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों, मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों का पालन भी उतना ही जरूरी है, जिससे समाज और राष्ट्र को मजबूती मिलती है।

संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर किया जागरूक डॉ. राय चंद लटियाल ने विद्यार्थियों को हाल ही में हुए महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयकों के बारे में भी सरल शब्दों में समझाया और उनकी व्यावहारिक जानकारी दी। इस अवसर पर व्याख्याता कृष्णानंद विश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक परसाराम, वरिष्ठ अध्यापक रावल राम, मगाराम गर्ग, मुन्नाराम चौधरी, नरसिंह राम, सीमा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................