कोटपूतली में वायु प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा: प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार ने दिए सीएक्यूएम निर्देशों की पालना के आदेश, जन-जागरूकता पर दिया जोर

Nov 22, 2026 - 18:58
 0
कोटपूतली में वायु प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा: प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार ने दिए सीएक्यूएम निर्देशों की पालना के आदेश, जन-जागरूकता पर दिया जोर

कोटपूतली / भारत कुमार शर्मा 

संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार ने कोटपूतली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आमजन की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए बड़े स्तर पर सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां आयोजित की जाएं, ताकि आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।

विभागों में समन्वय व सख्त पालना के निर्देश जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सोहन सिंह नरुका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को सीएक्यूएम के निर्देशों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने आयोग के निर्देशों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों और अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने भी वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निगरानी व्यवस्था और औद्योगिक इकाई का निरीक्षण बैठक के पश्चात वी. सरवन कुमार ने वायु गुणवत्ता की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय में ऑनलाइन सतत वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) की निगरानी व्यवस्था और सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी मोबाइल वैन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जापानी जोन स्थित एक औद्योगिक इकाई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता राहुल डाबर, वैज्ञानिक अधिकारी चेतन आर्य, उपखंड अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................