बावड़ी व हतुंडी पंचायत समिति में आज प्रधान पद का चुनाव, सीटों के गणित पर टिकी सबकी निगाहें

Nov 26, 2026 - 17:46
 0
बावड़ी व हतुंडी पंचायत समिति में आज प्रधान पद का चुनाव, सीटों के गणित पर टिकी सबकी निगाहें

बावड़ी व हतुंडी पंचायत समिति में आज प्रधान पद का चुनाव, सीटों के गणित पर टिकी सबकी निगाहेंबावड़ी में पंचायत समिति सभागार व हतुंडी में तहसील कार्यालय में होगी प्रक्रिया; जरूरत पड़ने पर शाम 5 बजे तक मतदान

बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। पंचायत समिति चुनाव के बाद अब प्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बावड़ी और हतुंडी पंचायत समितियों में प्रधान पद का चुनाव होगा। दोनों जगह निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बावड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद का चुनाव पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि हतुंडी पंचायत समिति का चुनाव तहसील कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

यह है पार्टीवार सीटों का गणित बावड़ी पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में से आरएलपी ने 9, कांग्रेस ने 5 और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं हतुंडी पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 4 और आरएलपी ने एक सीट हासिल की है। इस तरह दोनों पंचायत समितियों को मिलाकर कांग्रेस के पास 15, आरएलपी के पास 10, भाजपा के पास 4 और एक सीट निर्दलीय के खाते में है।

प्रधान की कुर्सी को लेकर सियासी जोड़-तोड़ तेज अब प्रधान पद के चुनाव में इन सीटों का गणित निर्णायक भूमिका निभाएगा। आंकड़ों के लिहाज से बावड़ी में आरएलपी और हतुंडी में कांग्रेस बढ़त की स्थिति में दिख रही है, लेकिन क्रॉस वोटिंग या निर्दलीय के रुख को लेकर अटकलों का दौर जारी है। दोनों पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी किसके खाते में जाएगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................