विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Aug 4, 2021 - 22:47
 0
विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/योगेश शर्मा) इनरव्हील क्लब बहरोड़, ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाईल्ड संस्था एवं ग्रीनलैम इंडस्ट्री बहरोड़  के सहयोग से  आज  ग्राम तलवाड़ के स्मार्ट पैरंटहुड क्लब में विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष में जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें इनरव्हील क्लब अध्यक्ष अर्चना श्रृंगी ने बताया कि हमने विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान से संबंधित लाभ बताने और भ्रांतियां मिटाने के लिए पोस्टर बनवाए हैं और आज तलवाड़ आंगनबाड़ी केन्द्र में इन्हें लगाया गया है! क्लब संरक्षक एवं संस्थापक अनुपमा शर्मा ने बताया कि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में इन पोस्टर्स को लगाया जाएगा ताकि यह जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच सके! उसके उपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए  ममता संस्था की कार्यकर्ता  विशाखा  ने बहरोड़ क्षेत्र  में ममता संस्था द्वारा चल रही परियोजना के बारे में विस्तापूर्वक बताया और साथ ही बताया कि 6 महीने तक धात्रि मां  को केवल अपने बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए जिससे मां और बच्चे दोनों स्वस्थ एवं  सुरक्षित रहेंगे! कार्यकर्ता  बबिता ने बताया कि कोरोना से बचा कर धात्री मां अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं! आशा सहयोगिनी मुकेश ,  कार्यकर्ता  सुनीता, सहायिका रामकला, गर्भवती एवं धात्री महिलायें मौजूद रहीं! अंत में पुष्पा  ने सभी को धन्यवाद देकर  कार्यक्रम का समापन किया!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................