मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ शिविर का खरसनकी में हुआ आयोजन

Nov 15, 2021 - 21:03
 0
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ शिविर का खरसनकी में हुआ आयोजन
शिविर में पहुचे लाभार्थी

गोविंदगढ़ /अलवर /अमित खेड़ापति

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गोविंदगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खरसनकी में आज 15 नवंबर को किया गया  आमजन को निरोगी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए ही प्रदेश  ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

BCMHO रूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में 30 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि समय रहते उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित कई बीमारियों का जल्दी डिटेक्शन किया जा सके। आमजन इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर ‘निरोगी राजस्थान‘ की मुहीम को मजबूत कर सकता है। 

खरसनकी में आयोजित हुए शिविर में बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, आयुष विशेषज्ञों की उपचार-जांच सेवाओं के अतिरिक्त  खून की जांच, टीबी,लीवर संबंधी रोग, पेट संबंधी  मलेरिया इत्यादि गंभीर रोगों की जांच सुविधा भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध करवायी गई

चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित शिविर में नेत्र जांच ,सीबीसी, शुगर, ब्लड प्रेशर, दांतों की जांच आयुष चिकित्सक के एवं कोविड सेम्पल लिए गए

इसके अलावा डॉक्टरों की टीम के द्वारा आने वाले मरीजों की भी मौके पर जांच की गई जिन्हें निशुल्क दवा भी वितरण शिविर में ही की गई शिविर में होने वाली जांच की रिपोर्ट भी मौके पर ही रोगियों को दी गईमुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ देने के लिए ईमित्र संचालक को भी शिविर में लगाया गया था जहां पर मौके पर ईमित्र संचालक के द्वारा लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन कर उन्हें रसीद प्रदान की गई

इन पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ-

मुख्यमंत्री चिरंजीव विश्वास बीमा योजना के पात्र परिवारों में राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना ,लघु एवं सीमांत कृषक ,राज्य के समस्त संविदा कार्मिक, कोविड-19 अनुग्रह राशि लेने वाले परिवार का पूरा प्रीमियम राज्य सरकार के द्वारा दिया गया है 

राज्य के अन्य परिवारों को 850 प्रति वर्ष प्रिमियम देकर योजना से जुड़े सकते हैं शेष प्रीमियम राजस्थान सरकार देगी

सरकार ने बढ़ाई राशि -

राजस्थान सरकार के द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना बीमा की राशि 3.30 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है  जिसका लाभ पात्र व्यक्ति ले सकते हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................