किसान संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

Dec 25, 2020 - 23:04
 0
किसान संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

अलवर,राजस्थान 
रामगढ :- अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के बारे में समझाया गया। रामगढ़ कस्बे के गुलाब वाटिका में भाजपा के रामगढ़, बगड़ तिराया और नोगावां मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म दिवस पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के पक्ष में समझाया गया और कहा कि कृषि कानून किसान हित में है इससे किसानों को लाभ होगा किसान चाहे तो मंडी में माल भेज सकता है और चाहे तो निजी कंपनियों को भी देख सकता है इससे किसानों को स्वतंत्रता मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाइव प्रसारण को भी कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ में देखा गया।

इस अवसर पर भाजपा के भूत पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदरजीत सिंह पाटा, पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता और रामगढ विधानसभा प्रभारी प्रमोद विजय द्वारा मौजूद किसानों को  कृषि कानूनों और स्वर्गिय अटलबिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों के बारे में बताया गया और कार्यकर्ताओं को जन जन तक कृषि कानूनों के पक्ष में जागरूक करने के संदेश दिया गया। पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता ने बताया कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए  1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के और भारतीय जनसंघ पार्टी के  रूप में कार्य करते हुए   देश के विकास में योगदान दिया सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखते हुए पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।  इस अवसर पर भूपू जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी सुखवंत सिंह देवेंद्र दत्ता महावीर जैन, रामजीलाल जैन जेपी वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल ठेकेदार, नन्दराम गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................