विधायक खैरिया की अनुशंसा पर मंत्री बी.डी कल्ला ने पेयजल योजना के तहत 12.21 करोड़ की राशि की मंजूर

Mar 11, 2021 - 19:20
 0
विधायक खैरिया की अनुशंसा पर मंत्री बी.डी कल्ला ने पेयजल योजना के तहत 12.21 करोड़ की राशि की मंजूर

किशनगढ़बास (अलवर, राजस्थान/ सुनीलकांत)  विधायक दीपचन्द खैरिया की अनुशंसा पर ऊर्जा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री बी.डी. कल्ला ने विधानसभा क्षेत्र के 08 गांवो के लिए 12.21 करोड़ की राशि की  पेयजल योजना मंजूर की है। विधायक मीडिया प्रभारी सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचन्द खैरिया के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए ऊर्जा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री बी.डी. कल्ला ने क्षेत्र के 8 गांवो के लिए 12.21 करोड़  की पेयजल योजना मंजूर की है I जिसमे ग्राम घासोली 360.70 लाख , कोलगॉव 162.90 लाख, कांकरा 159.12 लाख, मीरका 72.38 लाख , रुँध झमूवास 62.35 लाख, जिलोता 79.53, मांचा 276.04 लाख , श्यामाका 48.05 लाख योजना मंजूर की है। इस योजनाओं के माध्यम से पेयजल लाइनों से घर घर करीब  3600 पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे I

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................