पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही से हडकंप, रात खेतो में गुजार रहे हेै अपराधी

मेवात में ठगी के कारोबारीयो पर लगाम लगाने का प्रयासो के बीच ठग गिरोह घनबल के दम पर बैखोफ नजर आ रहा है। वही अपने बचाव मे राजनेताओ के नजदीकी बनाने के लिए जोड तोड में व्यस्त नजर आता है। मेवात की पुलिस  आए दिन अलग-अलग गांवो  दबिश देकर अपराध पर अकुंश, ठगो पर शिंकजा कसने का प्रयास में जुटी है।

Jan 27, 2024 - 18:22
Jan 27, 2024 - 18:46
 0
पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही से हडकंप, रात खेतो में गुजार रहे हेै अपराधी

कानून का शिंकजा कमजोर जोड तोड में जुटा सरगना रसूखात,धनबल के दम पर छूट कर आने की चर्चा जोरो पर

पहाड़ी (डीग) मेवात में ठगी के कारोबारीयो पर लगाम लगाने का प्रयासो के बीच ठग गिरोह घनबल के दम पर बैखोफ नजर आ रहा है। वही अपने बचाव मे राजनेताओ के नजदीकी बनाने के लिए जोड तोड में व्यस्त नजर आता है। मेवात की पुलिस  आए दिन अलग-अलग गांवो  दबिश देकर अपराध पर अकुंश, ठगो पर शिंकजा कसने का प्रयास में जुटी है। किन साक्ष्य के अभाव एंव रसूखात,धनबल के दम पर छूट कर आने की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। पुलिस, जेल से छूटने के बाद ठग गिरोह के सरगना बैेखोफ नजर रहे है।
कामा-नगर विधान सभा  के थाना क्षेत्रो के गांवो में पुलिस की ओर से आऐ दिन ठगी के अपराधीओ की धरपक्कड की जा रही हेै।जिससे  अपराधीओं में भय का वातावरण बना है। लेकिन ठगो पर उसका हल्का असर दिखाई दे रहा है। हालाकि एक विधायकजनसुनवाई मे कह चुकी है। गौतस्करी व ठगी,  टटलूबाजी के मामले में कोई राहत नही है।
ठग खुश-पुलिस मस्त
कामां-नगर विधान सभा क्षेत्र के चंद थानो में ठगी करोबारीयों के पकडे जाने के बाद पुलिस के पूछताछ के घटनाक्रम में ठग गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है। श्याम- दाम -दण्ड भेद की निति अपना कर अपने व्यक्ति को  छुडाने की हर  सम्भंव कोशिश मे रहता है। सफलता मिलने पर अपराधी बैखोफ नजर आता है। एक ठग ग्रिरोह गांव के व्यक्ति ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया है कि जब लाखो की ठगी की जाती है। तो उसमे से ठग कुछ  पुलिस, राजनेता, दलाल के नाम की रकम निकाल कर रख देते हेै।  
राजनेताओं के कार्यक्रम में अपराधीओं जमघट
सत्ता बदलने के बाद अपने बचाव को लेकर ठग ग्रिरोह, खनन माफियॉ जैसे अपराधी राजनेताओ कें कार्यक्रम मे पहुचकर उनके साथ अपनी फोटो खिचवाकर अपने को शरीफ, साहुकार बताने का असफल प्रयास करते है। सूत्रो की माने तो  केई थानो के बदमाश केई पुलिस कर्मीयो के सम्पर्क  में रहकर रसूखता निभाकर नजराना पेशकर बचते घूमते फिरते है।ऐसी शिकायत पुलिस मिटिंग मेें भी होती रही है। 
ठगो के ठाठबाट, सुरक्षा के अचूक उपाय
गांवो मे ठगी का करोबार करने वाले व्यक्तिओ के राज-शाही ठाठबाट है। चंद दिनो मे गरीब से अमीर नजर आने लगते है। गाडी, बंगला, कोठी बनाकर घूमना फिरना आमबात नजर आने लगती है। उनसे कोई यह पूछने वाला नही है इतनी जल्दी यह दौलत कहॉ से आई। गांवो ठग ग्रिरोह दिन छिपते छिपते खेतो की फसल में या सुनसान जगह में बैठकर मोबाइल से पार्टी फसाने में लगे रहते है। सुरक्षा को लेकर समीप में घरो को गुप्त रास्ते बना रखे है। गांव की निगरानी के लिए चौकीदारी भी होती है। पुलिस आती देख ठग गिरोह को संकेत मिल जाते है जो ठिकाने छोडकर फरार हो जाते है। पुलिस के भय से रात खेतो मे गुजार रहे है।
कानून में जमानत मिलने में आसीन,कौेन ले दुश्मनी
ठगी के आरोपी के पकडे जाने पर जमानत आसानी से हो जाती है।कानून के जानकारो का कहना है धोखाधडी के अपराध में जमानत आसानी से मिल जाती है अपराधी आसानी से छूट जाता है। पुलिस के हाथ अपराधी तो लगता हेै लेकिन साक्ष्य सबूत के अभाव में वह बच निकलता है।हालाकि पुलिस की कार्रवाही से कुछ लोग सज्जनो को परेशान करने का आरोप लगा रहे है। लेकिन  पुलिस के सामने यह भी समस्या है कोई व्यक्ति गांव मे अपराधी बताने को तैयार नही होता है।क्योकि  उसे दुश्मनी का डर बना रहता है।

इनका कहना है 
 राजस्थान हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजेन्द्र सिह उर्फ राजू चौेधरी का कहना हेै कि कानून में ठग को आसानी से जमानत मिल जाती हेै ठग पूर्व में अलग अलग तरीके से ठगी करते थे।अब ऑनलाइन ढगी का करोबार  को बढवा अधिक मिल रहा है। यह गोरखधंध नगर, कामा, पहाडी, जुरेहरा, तिजारा, रामगढ, नौगांवा ,गोविन्दगढ, गोपालगढ़ आदि गांवो अधिक हो रहा है। सख्त कानून से  अपराध रोका जा सकता है 
पहाडी के वृताधिकारी गिर्राज सिह मीणा का कहना है कि उच्चाधिकारीयो के निर्देशन मे पूरे जिले मे कार्रवाही की जा रही हेै अपराधियो मे भय है लेकिन साक्ष्य सबूत के अभाव अपराधी के खिलाफ कार्रवाही करने परेशानी है। गांवो में अपराधीओ को बताने में लोग कतराते है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

भगवानदास पहाड़ी ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ