पूर्व राज्यपाल डॉ कमला बेनीवाल का निधन :जयपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

May 15, 2024 - 19:17
 0
पूर्व राज्यपाल डॉ कमला बेनीवाल का निधन :जयपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

चौमूं / जयपुर  ( राजेश कुमार जांगिड़ ) पूर्व राज्यपाल डॉ कमला बेनीवाल के निधन से शोक की लहर। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने डॉ कमला बेनीवाल के निधन पर जताया शोक। विराटनगर व शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में भी शोक की लहर। गौरतलब हैं कि डॉ कमला बेनीवाल 7 बार जीती थी चुनाव डॉ कमला बेनीवाल के पुत्र आलोक बेनीवाल भी रह चुके है विधायक। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ कमला बेनीवाल की कुछ जीवनी। 
डॉ कमला बेनीवाल ने कब कब लड़ा चुनाव...वर्ष- विधानसभा- पार्टी- वोट मिले- प्रतिदंद्वी- पार्टी- वोट मिले- नतीजा 1962- बैराठ - कांग्रेस- 16839- धर्मेन्द्र- एचएमएस- 13653- 3186 मतों से जीत, 1967- बैराठ- कांग्रेस- 17063- डी ​सिंह- जेटीपी- 18232- 1169 मतों से हार, 1972- दूदू- कांग्रेस- 26907- रघुवीरसिंह- स्वतंत्र- 13465- 13442 मतों से जीत 1980- बैराठ- कांग्रेस -27152- ओमप्रकाश- बीजेपी- 22520- 4632 मतों से जीत 1985- बैराठ- कांग्रेस- 34455- ओमप्रकाश- बीजेपी- 34042- 413 मतों से जीत 1990- बैराठ- कांग्रेस- 30697- ओमप्रकाश- बीजेपी- 45413- 14716 मतों से हार 1993- बैराठ- कांग्रेस- 43664- ओमप्रकाश- बीजेपी- 28954- 14710 मतों से जीत
1998- बैराठ- कांग्रेस- 54710- राव राजेन्द्र- बीजेपी- 44257- 10453 मतों से जीत 2003- बैराठ- कांग्रेस- 41700- राव राजेन्द्र- बीजेपी- 67297- 25597 मतों से हार। 
27 साल की उम्र में 1954 में पहला चुनाव लड़कर मंत्री बनी थी डॉ कमला बेनीवाल 2003 में बनी उपमुख्यमंत्री...डॉ कमला बेनीवाल ने 27 साल की उम्र में 1954 में पहला चुनाव लड़कर जीता और सरकार में मंत्री बनीं। डॉ कमला बेनीवाल 1954 से राजस्थान में लगातार कांग्रेस सरकारों में मंत्री रही हैं। गृह, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग उनके पास रहे है। अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री थीं। 1980 से 1990 तक सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। इस दौरान उनके पास कृषि, पशुपालन, सिंचाई, श्रम और रोजगार, शिक्षा, कला और संस्कृति, पर्यटन और एकीकृत ग्रामीण विकास आदि विभाग थे। 1993 में वह मंत्री नहीं बन सकी। 1998 में वह फिर से कैबिनेट मंत्री बनीं। 2003 से राजस्थान की उप मुख्यमंत्री रहीं। पार्टी में ​विभिन्न पदों पर भी रही...1977 के चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव, राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य, राजस्थान महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य व बाद में चुनाव अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। ​त्रिपुरा, गुजरात व मिजोरम की रह चुकी है राज्यपाल...डॉ कमला बेनीवाल को 2009 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं । एक महीने बाद, उन्हें 27 नवंबर 2009 को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया जहां उन्होंने चार साल से अधिक समय तक सेवा की। 6 जुलाई 2014 को उनका तबादला मिज़ोरम के राज्यपाल पद पर कर दिया गया। सिंचाई मंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान में लगभग 48,000 जल संचयन संयंत्रों के जिला कार्यक्रम बनाने का कार्य पूरा किया। जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने जयपुर में एक संस्कृत विश्वविद्यालय भी स्थापित किया है। लगभग 20 वर्षों तक विभिन्न रैंकों में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ में राजस्थान इकाई के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है। 1994 - 95 में इफको द्वारा प्रदत्त भारत का सर्वश्रेष्ठ सहकारी पुरस्कार दिया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँचे रहे है निवास 5/1,मालवीय नगर जयपुर।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................