राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम पर बच्चो को एल्बेडाजॉल की गोलियां नही हुई उपलब्ध, हुई महज खानापूर्ति

Aug 10, 2024 - 18:18
 0
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम पर बच्चो को एल्बेडाजॉल की गोलियां नही हुई उपलब्ध, हुई महज खानापूर्ति
फोटो- गोली खाते विद्यार्थी

गोविन्दगढ़, अलवर
राज्य में 1से 19 वर्ष तक के बच्चो एवं किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्त करने हेतु दिनांक 10 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों (शहरी व ग्रामीण) राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थाओं, तकनीकि संस्थाओं, मदरसों में कृमि नाशक एल्बेडाजॉल की दवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  शिक्षकों/अध्यापकों द्वारा 01 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों और किशोर-किशोरियों को खिलाई जानी थी ।
 लेकिन ब्लॉक गोविंदगढ़ के चिकित्सा विभाग की लापरवाही ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की लेटलतीफी के चलते गोलियां लेट तो मिली ही साथ ही पूरे बच्चों एवं किशोर किशोरियों को आज यह कृमिनाशक एल्बेडाजॉल की गोलियां नहीं मिल पाई हैं जिसके कारण से सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना का लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है यूं तो सरकार हर संभव प्रयास कर कृमि मुक्ति का प्रयास कर रही है लेकिन इस प्रकार के लापरवाही के चलते केंद्र सरकार की योजनाओं पर अंकुश लगता नजर आ रहा है।
ब्लॉक गोविंदगढ़ के विद्यालयों में आज कृमिनाशक एल्बेडाजॉल गोलियां निम्न प्रकार से वितरित की गई

PEEO /विद्यालय

कुल विद्यार्थी 

प्राप्त एल्बेडाजॉल गोली

भैंसडावत  

614    

440

गोविंदगढ़ boy

587

200

गोविंदगढ़ girl

450

200

खेड़ा महमूद

800

400

न्याणा                    

704

440

फाहरी                    

968

100

मालपुर                    

323

150

सैदमपुर                  

1118

580

दौगड़ी                    

1000

600

रामबास                  

545

445

ईंदपुर                      

771

310

तालड़ा                    

558

450

चिड़वाई                    

556

290

खरसनकी                  

572

355

मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी निशि अग्रवाल ने बताया कि कृमिनाशक एल्बेडाजॉल की गोलियां हमारे पास लेट आई थी और साथ ही यह कम मात्रा में भी आई हैं जिसके कारण सभी विद्यालयों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पहुंचाई गई थी।

विश्वजीत सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा कृमिनाशक एल्बेडाजॉल की गोलियों की डिमांड चिकित्सा विभाग को भेजी गई थी जिसका रिमाइंडर लेटर कल भी भेजा गया था , और बीसीएमएचओं ने सवेरे गोलियां पहुंचने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी विद्यालयों में कम मात्राओं में गोली पहुंचाई गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................