जलभराव: सड़कों पर आया सीवरेज का पानी, कॉलोनीवासी और स्कूली बच्चे हुए परेशान

नगर पालिका से लगाई नाला खोलने व सफाई की मांग

Sep 30, 2024 - 18:40
 0
जलभराव:  सड़कों पर आया सीवरेज का पानी, कॉलोनीवासी और स्कूली बच्चे हुए परेशान

भरतपुर जिले के उच्चैन की नगर पालिका के सामने सड़कें दरिया बनी हुई हैं। नाला बंद होने के कारण गंदा पानी सड़क पर रुका हुआ है। पास ही में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल है। स्कूल में बच्चों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। रोजाना वाहन चालक गंदे पानी में गिर रहे हैं। जिससे उनके चोटें भी आ रहीं हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

उच्चैन के विकास अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए नगर पालिका के चेयरमैन को सूचित कर दिया गया है। आज EO को भी लेटर लिख दिया है। लोगों को पंचायत समिति में आने जाने में दिक्कत आ रही है। महात्मा गांधी स्कूल की छात्रा अनीता ने बताया की हमारे स्कूल के सामने गंदा पानी जमा है। जिससे हमें स्कूल आने जाने में दिक्कत आती है। रोड़ पर भरा हुआ गंदा पानी स्कूल में भी प्रवेश कर रहा है। स्कूल जाते समय हमारी ड्रेस ख़राब हो जाती है। हमें आने जाने काफी परेशानी आती है।

महात्मा गांधी स्कूल की अनीता कुमारी प्रिंसिपल ने बताया कि हमारा विद्यालय और नगर पालिका दोनों पास-पास हैं। रोज जलभराव की समस्या हो रही है। गंदे पानी की वजह से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। हर समय बदबू आती है। गंदे पानी की निकासी नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है।

दरअसल उच्चैन के गंदे पानी की निकासी बयाना रोड़ पर नाले के सहारे बाण गंगा में होती है। बाणगंगा नदी में पानी आवक होने के कारण पिछले दिनों नाले को बंद कर दिया गया। जिसे नगर पालिका प्रशासन खोलना भूल गया। जिससे भरतपुर से बयाना जाने वाले मुख्य रोड़ पर जलभराव हो गया। 15 सितंबर को बाणगंगा नदी में पानी की आवक होने के कारण नाले से नदी उच्चैन की तरफ आ रहा था। नाले से बाणगंगा नदी का पानी जाटव बस्ती में पहुंचा। बस्ती के लोगों की शिकायत पर नगर पालिका ने मिट्टी डालकर नाले को बंद कर दिया। नगर पालिका ने नाला तो बंद कर दिया, लेकिन अब वह नाले को खोलना भूल गया। जिससे उच्चैन कस्बे का गंदा पानी नगर पालिका के सामने जमा हो गया।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................