कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में भव्य किसान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि रहे रामगढ़ विधायक सुखवंत

Feb 24, 2025 - 21:14
 0
कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में भव्य किसान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि रहे रामगढ़ विधायक सुखवंत

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में भव्य किसान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर भव्य किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना और उन्नत कृषि कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करना था। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव टेलीकास्ट का आयोजन भी किया गया, जिसमें किसानों को संबोधित किया गया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ के विधायक सुखवंत उपस्थित रहे। 

रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि जो कि किसानों को वित्तीय सहायता 2019 से मिल रही है, राज्य सरकार द्वारा भी किसान सम्मान निधि को प्रोत्साहन मिल रहा है, साथ ही विधायक ने बताया कि इस राशि को 6000 से बढ़ाकर  9000 कर दिया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) योगेश डागुर, एसडीएम अलवर, एसडीएम रामगढ़ सुरेन्द्र प्रसाद, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग अलवर, नरेश गोयल खाद बीज संघ अलवर अध्यक्ष नरेश गोयल, डॉ॰ सुमन खंडेलवाल अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय , नौगांवा और डॉ॰ गोपालाल चौधरी क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक नौगांवा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ॰ सुभाषचंद्र यादव ने की।
किसानों का सम्मान एवं पुरस्कार
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उन्नत तकनीकों के उपयोग और उनके प्रचार-प्रसार के लिए किसानों को सम्मानित किया गया। जिन किसानों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से बाबूलाल सैनी रामगढ़ को उन्नत बागवानी के लिए श्रीमती तारा देवी राजगढ़ ,खाद्य प्रसंस्करण के लिए श्रीमती कमलेश ,दुग्ध उत्पादन के लिए अनिल मीणा कानौर,जैविक खेती के लिए
 रतनसिंह , जैविक खेती के लिए श्रीमती अमरजीत कौर रामगढ़ , सरसों तेल उत्पादन के लिए, श्रीमती निशाद देवी नंगली मेघा  ड्रोन तकनीक के उपयोग हेतु ड्रोन दीदी,मोहित यादव (निवाली, बहरोड़) - प्राकृतिक खेती के लिए,    श्रीमती वंदना देवी (दूल्हा पलाश)  आचार खाद्य प्रसंस्करण के लिए,गुरुदयाल सिंह अकलिमपुर - उन्नत बागवानी के लिए

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पीएमकेएसवाई के लाभार्थी  
    हसन मोहम्मद (निवाली, सुभर भियाड़ी),रामसिंह (पूट्ठीरामगढ़)    मंगल सिंह,    प्रताप सिंह (शेखपुरा),    रणजीत सिंह,    आशीष शर्मा,    श्रीमती ज्ञारसी देवी,    श्रीमती बिना देवी, श्रीमती तृप्ती,    श्रीमती नीरमा किसानों को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित होने वाले प्रदीप सिंह, दौलतराम,अमनदीप सिंह जविंदर सिंह ,हरसाय किसानों को सम्मानित किया गया।
तकनीकी प्रदर्शनी और उन्नत मॉडल का प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए नवीनतम कृषि तकनीकों और मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इन मॉडलों में जीवामृत एवं बीजामृत जैविक खाद्य उत्पादन के लिए, वर्मी कम्पोस्टिंग मॉडल जैविक खाद निर्माण,    हाइड्रोपोनिक मॉडल - बिना मिट्टी के खेती,    जलवायु अनुकूल खेती तकनीक - जलवायु परिवर्तन के अनुरूप फसल प्रबंधन,प्राकृतिक खेती मॉडल - रसायन मुक्त खेती के लिए,    प्याज भंडारण मॉडल - फसल भंडारण में सुधार,    उन्नत बकरी पालन मॉडल - पशुपालन के आधुनिक तरीके,    उन्नत मधुमक्खी पालन मॉडल - शहद उत्पादन में सुधार,    ड्रोन तकनीक से नैनो उर्वरक का छिड़काव - उर्वरक उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए माडल शामिल रहे,इन मॉडलों की तकनीकी जानकारी कृषि विशेषज्ञों डॉ॰ हंसराम माली, डॉ॰ रामू मीना, डॉ॰ सुरेश लोहरा और पुष्कर देव द्वारा दी गई। किसानों ने इस तकनीकी प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई और इन तकनीकों को अपनाने की इच्छा जताई।
किसानों की भागीदारी
इस भव्य किसान सम्मान समारोह में कुल 708 किसानों ने भाग लिया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा नवीनतम कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम से किसानों को न केवल उन्नत खेती की तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ॰ सुभाषचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि में नवाचारों को अपनाकर ही किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग पर जोर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................