खस्ताहाल सड़क को लेकर विरोध जताया, जिम्मेदारों पर अनदेखी का आरोप लगाया

Mar 3, 2025 - 13:23
 0
खस्ताहाल सड़क को लेकर विरोध जताया, जिम्मेदारों पर अनदेखी का आरोप लगाया

सोडावास (3 मार्च/देवराज मीणा ) सोडावास से मुंडावर हाईवे 108 से चिरूनी बस स्टैंड से चूडला की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क को बजट में नई बनाने की घोषणा नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणो ने विरोध जताकर सड़क बनवाने की मांग की है।
उप प्रधान चिरूनी गिरधारी लाल चौधरी,  सरपंच मूलचंद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू खेमचंद शर्मा, मुंडावर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बालकिशन जोशी, ओमप्रकाश तिवाडी , सुवालाल मीणा, रामसिंह कुंवा वाला, मुकेश मीणा, राजू सैन मुंडावरिया ने बताया सोडावास मुंडावर हाईवे से चिरूनी बस स्टैंड से चुडला की ओर जाने वाली सड़क में दो-दो फीट के गहरे गड्ढे हैं। जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को पहले भी इस समस्या से अवगत कराया था लेकिन 2025 के बजट में भी सड़क निर्माण की घोषणा नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस बारे में मुंडावर विधायक ललित यादव का कहना है कि चिरूनी से चुडला की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क की जानकारी है। जल्दी ही प्रस्तावित कर निर्माण कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है