"वॉइस ऑफ एनिमल" द्वारा जल सेवा अभियान जारी, सरजावाव गेट पर कुंडियाँ और परिंडे वितरित किए गए

May 6, 2025 - 18:55
May 6, 2025 - 18:57
 0
"वॉइस ऑफ एनिमल" द्वारा जल सेवा अभियान जारी,  सरजावाव गेट पर कुंडियाँ और परिंडे वितरित किए गए

सिरोही (रमेश सुथार) -सिरोही शहर व आसपास में "वॉइस ऑफ एनिमल"  ग्रुप द्वारा इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में नि:शुल्क पानी की कुंडियाँ वितरित की गईं, ताकि जीवों को गर्मी में राहत मिल सके।इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए, सरजावा गेट के बाहर परिंडे का वितरण किया गया, ताकि लोग अपने घरों और छतों पर उन्हें रखकर पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था कर सकें।"वॉइस ऑफ एनिमल" की तृप्ति जैन ने बताया कि"गर्मी में हर साल बहुत से पशु और पक्षियों की जान प्यास से चली जाती है, और इसी को रोकने के लिए हमने यह जल सेवा मुहिम शुरू की है।"अशोक बिश्नोई ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि"अपने घरों और दुकानों पर पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था अवश्य करें।"इस दौरान "वॉइस ऑफ एनिमल" की टीम से तृप्ति जैन , अशोक बिश्नोई , जगदीश बिश्नोई , दुर्गेश कुमार , तनुजा रावल , तरुण सोलंकी, प्रसन्न टाक, सुरजीत सिंह और स्वयं रावत ने सेवाएं दी।पर्यावरण प्रेमी राव ने बताया कि सिरोही आधारित एक पशु-सेवा समूह है जो घायल और निशुल्क बीमार जानवरों का इलाज, एंटी-रेबीज टीकाकरण और गर्मियों में जल सेवा जैसे कार्य करते है। संस्था पूरी तरह सेवा-भाव से चलती है और अब तक सैकड़ों जानवरों को जीवनदान दे चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................