राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाख वैर की 11 मई रविवार को बैठक का आयोजन
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वैर की बैठक का आयोजन दिनांक 11 मई 2025 रविवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में प्रातः 10:00 बजे रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशिष्ट अतिथि प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर शेरगढ़ तथा पालक के रूप में राजेंद्र जैन एवं राम सिंह गुर्जर जिला कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे बैठक की अध्यक्षता सत्य प्रकाश शर्मा करेंगे बैठक में शिक्षक सदस्यता अभियान एवं शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया जावेगा। यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाख वैर के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने दी।
