संविधान को जानो प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों का सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

May 4, 2025 - 13:31
 0
संविधान को जानो प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों का सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

सरमथुरा (नाहर सिंह मीना ) आज दिनांक 4 मई को डॉ भीमराव अंबेडकर वेलफेयर समिति सरमथुरा के तत्वाधान में उत्थान भवन सरमथुरा में पिछले माह 27 अप्रैल को गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरमथुरा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई बाबा साहब और संविधान को जानो प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों का सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सरमथुरा प्रधान प्रतिनिधि सुआ लाल तथा एडिशनल चीफ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल मीणा उपस्थित रहे 
कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह और जुनून दिखाई दिया विधायक संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को अपना उद्बोधन प्रेरणा के रुप में दिया जिसमें बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक और अपने हक अधिकार के प्रति सजग रहने को कहा साथ साथ विधायक ने बच्चो को शिक्षा पर ध्यान देने को भी कहा| कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक गहलोत बैरवा ने किया  
इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया, प्रतियोगिता संचालक नरेंद्र सिंह अध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 450 बच्चे पुरस्कृत हुए, दोनों वर्गों सीनियर और जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों का कार्यक्रम सामूहिक था 
दोनों वर्गों से लड़कों और लड़कियों की अलग अलग मैरिट रही 
प्रथम विजेता को 2100 रुपए, द्वितीय विजेता 1500 रुपए तथा तृतीय विजेता को 1000 रुपए तथा तीनों रैंक पर रहे कुल 12 प्रतिभागियों के लिए भारतीय संविधान की पुस्तक, प्रमाण पत्र, मोमेंटो, पेन आदि से पुरस्कृत किया गया तथा शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, बाबा साहब की फोटो और पेन देकर पुरस्कृत किया गया और संचालक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष होते रहेंगे 
अगली बार से इस प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों की संविधान और बाबा साहब के प्रति बच्चो के रुझान से ग्राम पंचायत स्तर पर कराने को लेकर प्रयास रहेगा, प्रतियोगिता को संपूर्ण समिति द्वारा   बड़ी शांति पूर्ण और विधिवत् संपन्न कराया ,कार्यक्रम में सभी बच्चे उपस्थित रहे बच्चों के अभिभावकों ने भी इस प्रतियोगिता की प्रशंसा की तथा कमेटी का आभार व्यक्त किया 
इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग मेल वर्ग से प्रथम विजेता धर्मेंद्र जाटव , द्वितीय विजेता,आकाश मीणा, तृतीय विजेता अनंतराम मीणा रहे और सीनियर वर्ग फीमेल वर्ग से प्रथम विजेता रचना मीणा, द्वितीय विजेता एंजिल तृतीय विजेता प्रतिभा जाटव रहीं 
जूनियर वर्ग से मेल वर्ग से प्रथम विजेता योगेश दिवाकर, द्वितीय विजेता रामप्रकाश मीणा तथा तृतीय विजेता मानवेंद्र मंडल तथा फीमेल वर्ग से जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पूर्वा मंडल, द्वितीय स्थान पूर्वी कविराचार्य तथा तृतीय विजेता दीक्षा धौलावत रहीं 
कार्यक्रम के संयोजक  ने सभी टीम का आभार व्यक्त कर सभी प्रतिभागियों को शिक्षा पर ध्यान देने पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की| 
कार्यक्रम में संयोजक भगवान दास प्रिंसिपल, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल वरिष्ठ अध्यापक तथा प्रतियोगिता संचालक नरेंद्र सिंह, भगवान लाल, अक्षय कुमार, शैलेन्द्र कुमार, गहलोत बैरवा, गुरुचरण, दुर्ग सिंह मीणा प्रिंसिपल,राजकुमार, बबलू दिवाकर, पिंटू मीणा व्याख्याता,ओमप्रकाश, सतीश, मुनेश ,धर्म सिंह, धर्मेंद्र ,नीरज महेश्वर, अनिल कुमार मीणा, कुशल, शिव सिंह, रविन्द्र, नरेश , भूपेंद्र, विनोद परसोइया, सुरेंद्र साकित, हिमांशु योग प्रशिक्षक तथा सभी प्रतिभागी और अभिभावक शामिल रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................