श्री श्याम महोत्सव के अंतिम दिन विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा ) रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड पर नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा और जागरण के पश्चात अंतिम दिन हुआ विशाल भंडारे का आयोजन। भंडारे में कस्बे के जनप्रतिनिधि,सरकारी कर्मचारियों सहित कस्बे के सर्व समाज के लोगों सहित आसपास के दर्जनों गांवों के धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जवाहर तनेजा और बंटी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को श्याम महोत्सव के अंतिम दिवस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो कि प्रातः दस बजे से शुरू हुआ और सांय चार बजे समाचार लिखे जाने तक जारी है। जो कि प्रसाद ग्रहण करने आने वालों तक जारी रहेगा। भंडारे में रामगढ़ कस्बे सहित पूठी,दोहरी, खिलोरा, चंडीगढ़, डोली, खेड़ी आदि गांवों के गणमान्य लोगों सहित सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों सहित सभी समाज के हजारों धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति और श्याम सखा मंडल सदस्यों के अलावा कस्बे व आसपास के सैकड़ों युवाओं ने सेवाएं दी। और भंडारे के दौरान धर्म प्रेमी अपनी क्षमता अनुसार खुले दिल से राशि भेट करते नजर आए।