धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम- श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने फौज के समर्थन में दिए 2 लाख रुपए

May 9, 2025 - 19:45
 0
धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम- श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने फौज के समर्थन में दिए 2 लाख रुपए

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  कतोपुर, तहसील कोटकासिम स्थित श्री श्री 1008 श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए देश की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवानों के लिए हौसला अफज़ाई स्वरूप अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को चेक प्रदान कर ₹2,00,000 की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की है। यह योगदान न केवल आश्रम की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य संस्थानों और नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्रम के इस प्रयास की सराहना कि। 

श्री दुर्लभ नाथ महाराज ने बताया कि यह दान मातृभूमि की सेवा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना से किया गया है। इस अवसर पर महाराज ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण में भागीदारी निभाएं। "धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाना भी है," - इस भावना को श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने अपनी उदारता से जीवंत कर दिखाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................