पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त तेल भंडारण के आदेश
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आपात स्थिति के मद्देनजर जिले के प्रत्येक डीजल-पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 2000 लीटर पेट्रोल तत्काल प्रभाव से आरक्षित किये जाने का निर्देश जिलाधीश द्वारा दिया गया है निर्देश पर जिला रसद अधिकारी ने समस्त डीजल-पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने रिटेल आउटलेट पर 5000 लीटर डीजल व 2000 लीटर पेट्रोल आरक्षित रख लें तथा यह आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जाये ।ताकि आपात स्थिति के समय आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। जिला रसद अधिकारी नें जिले आधा दर्जन पेट्रोल पम्पों पर जाकर जाँच की और निर्देश दिये|

