महुआ सेउलूपुरा तक तपस्विरत्न संत श्री शोभानंद जी महाराज के सानिध्य मेंआयोजित 5121 कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली विशाल कलश शोभायात्रा

जगह-जगह हुआ कलशयात्रा का जेसीबी से पुष्प वर्षा के साथ जलपान कराकर किया गया स्वागत

May 5, 2025 - 12:39
 0
महुआ सेउलूपुरा तक तपस्विरत्न संत श्री शोभानंद जी महाराज के सानिध्य मेंआयोजित 5121 कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली विशाल कलश शोभायात्रा

महुवा (दौसा/ अवधेश अवस्थी) महुवा कस्बे से लगते हुए भरतपुर जिले के उलूपुरा गांव  मैं आयोजित 5121 कुंडी है विशाल महायज्ञ को लेकर रविवार को निकाली गईऐतिहासिक विशाल कलश यात्रा जिसे देखने के लिए लाखों लोगों का जन समूह उमड पड़ा महुआ कस्बे से उलूपुरा यज्ञ स्थल तकजयपुर आगरा रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई लेकिन पुलिस प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं के सहयोग से विशाल कलश यात्रा यज्ञ स्थल उलूपुरा पहुंची

महान तपस्विरत्न श्री शोभानंद जी महाराज के परम पावन सान्निध्य में साधु संतों के साथ हजारों धर्म प्रेमी बंधुओ की उपस्थिति में प्रातः 7:00 बजे पूजा अर्चना कर महुआ उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित महात्मा गांधी कॉलेज से 5121 कुण्डीय महायज्ञीय अनुष्ठान के उद्घाटनार्थ भव्य देवीकल्प 11000 महिलाओं के हजारों धर्म प्रेमी बंधुओ के साथ विशाल कलशयात्रा   महुवा से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा का महुवा में राजस्थान सरकार के कृषि विभाग केकैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करते स्वागत किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि महुवा कस्बे का यह सौभाग्य की इतनी बड़ी कलश यात्रा का स्वागत करने का सौभाग्य महुवा कस्बे को प्राप्त हुआ है इस दौरान ब्राह्मण समाज महुवा सहित अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा जगह कलश यात्रा में चल रही माता बहनों के साथ श्रद्धालुओं को जलपान करने के साथ व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कलश यात्रा के साथ चलकर आसपास के गांव के हजारों श्रद्धालु महिलाएं के साथ ग्रामीण जनों ने कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया गांव कमालपुरा पर  विधायक बहादुर सिंह कोली ने अपनेपरिजनों व कार्यकताओं के साथ पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।इस दिव्य- भव्य आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ तथा प्रशासन  को साधुवाद दिया, इस दौरान महुवा से उलूपुरा तकराष्ट्रीय राजमार्ग पर उमड़ा भक्ति का सैलाब देखा गया
 राजस्थान में भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर भुसाबर में गांव उलूपुरा के निकट आनंद आश्रम उलूपुरा-कमालपुर में विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आयोजित हो रहे संत श्री शोभानंद जी महाराज के सानिध्य में 5121 कुंडीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई बिहंगम कलश यात्रा से राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भक्ति रस के साथ भावनाओं का सैलाव उमड़ता नजर आया। इस रुद्र महायज्ञ के लिए दौसा जिले के कस्बा महुवा से शुरू हुई सात किमी की कलशयात्रा में लाखों की संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने नाचते गाते उत्साह पूर्वक  भाग किया। कलश यात्रा के यज्ञ स्थलउलुपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने कलशयात्रा में शामिल साधु संतों का स्वागत कर उनकी पूजा अर्चना की। यज्ञ स्थल पर श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा  सहित अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा सामाजिक सेवाओं के साथ प्याऊ लगाकर लोगों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है वही श्रद्धालु लोगों ने भोजन प्रसादी सहित अनेक व्यवस्थाएं अपने स्तर पर कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं*

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................