खेरली-सौंखर पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस की जनसभा, वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
पंचायत समिति एवं जिला परिषद प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे कांग्रेस नेता, मतदाताओं से मतदान की अपील
खेरली (दिनेश लेखी) खेरली-सौंखर पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भरतपुर लोकसभा सांसद संजना जाटव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया और उपस्थित जनसमूह के साथ संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, जनहित तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंचायत समिति एवं जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।
जनसभा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया और मतदाताओं से मतदान के जरिए अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, आर्यन जुबेर एवं विधानसभा प्रभारी सुरेश पूंछरी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

