पंचायत समिति महवा के 15 वार्डों की फाइनल लिस्ट जारी, 28 अक्टूबर को होगा मतदान; रिटर्निंग अधिकारी ने उम्मीदवारों को बांटे चुनाव चिन्ह, चुनावी सरगर्मी हुई तेज
महवा (दौसा/ अवधेश अवस्थी) महवा उपखंड क्षेत्र में पंचायत समिति चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा ने पंचायत समिति महवा के सभी 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधिमान्य अभ्यर्थियों की अंतिम सूची और उनके चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके साथ ही चुनावी रण में सरगर्मी बढ़ गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार इन सभी वार्डों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा।
वार्डवार उम्मीदवारों और चुनाव चिन्हों की स्थिति:
- वार्ड 1: गुड्डी देवी (भाजपा-कमल), सुगनी (बसपा-हाथी), सुनीता देवी (कांग्रेस-हाथ), शीला देवी (निर्दलीय-अलमारी)
- वार्ड 2: बद्री प्रसाद (भाजपा-कमल), मनोज कुमार बैरवा (कांग्रेस-हाथ), उमराव बैरवा (निर्दलीय-बाल्टी), प्रेम (निर्दलीय-अलमारी), हरिराम बैरवा (निर्दलीय-सेब)
- वार्ड 3: अशोक (भाजपा-कमल), अमर बाई (कांग्रेस-हाथ), मुनीम (निर्दलीय-अलमारी), मुरारीलाल (निर्दलीय-सेब)
- वार्ड 4: अनोखी (कांग्रेस-हाथ), मीरा देवी (बसपा-हाथी), संगीता कुमारी (भाजपा-कमल), निशा कुमारी सैनी (निर्दलीय-अलमारी), रेणु (निर्दलीय-बाँसुरी), सरवती (निर्दलीय-चारपाई), सुशीला (निर्दलीय-बाल्टी)
- वार्ड 5: सुमरता देवी मीना (भाजपा-कमल), शैलो कुमारी मीना (कांग्रेस-हाथ), लोहडीसी देवी (बसपा-हाथी) व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी।
- वार्ड 6: गीता देवी (भाजपा-कमल), गुडिया (कांग्रेस-हाथ), मनोज कुमारी (बसपा-हाथी), धूपन (निर्दलीय-अलमारी), मसीरी (निर्दलीय-सेब)
- वार्ड 7: बरफी (भाजपा-कमल), मीरा देवी (बसपा-हाथी), सुनीता (कांग्रेस-हाथ) सहित अन्य निर्दलीय।
- वार्ड 8: पप्पू राम प्रजापत (भाजपा-कमल), रामकेश (कांग्रेस-हाथ), रामदयाल (बसपा-हाथी), संजय (निर्दलीय-अलमारी)
- वार्ड 9: बाबूलाल मीना (भाजपा-कमल), शिवराम (बसपा-हाथी), श्रीराम मीना (कांग्रेस-हाथ) तथा अन्य निर्दलीय।
- वार्ड 10: अनिता देवी बलीन (भाजपा-कमल), मिथलेश सींत (कांग्रेस-हाथ), रीना मीना बलीन (निर्दलीय-बाल्टी)
- वार्ड 11: अशोक (भाजपा-कमल), भगवान सहाय (कांग्रेस-हाथ) सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।
- वार्ड 12: राकेश (भाजपा-कमल), लाजपत गुर्जर (बसपा-हाथी), सत्यनारायण (कांग्रेस-हाथ), कृपाशंकर (निर्दलीय-अलमारी)
- वार्ड 13: प्रवीण कुमार शर्मा (भाजपा-कमल), रुकमकेश (बसपा-हाथी), वकील (कांग्रेस-हाथ), नाजिम खान (निर्दलीय-अलमारी), निरंजन सैनी (निर्दलीय-सेब)
- वार्ड 14: पूरन (कांग्रेस-हाथ), मनोज सिंह (भाजपा-कमल) और अन्य निर्दलीय उम्मीदवार।
- वार्ड 15: मौजन्ती सालिमपुर (भाजपा-कमल), रामपती बहडखों (कांग्रेस-हाथ), मुकेशी सालिमपुर (निर्दलीय-चारपाई), राकेशी सिन्दूकी (निर्दलीय-कोट)
चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

