डेढ़ महीने से फरार चल रहा था आरोपी, बहला फुसला कर नाबालिग को अपने साथ दो दिन तक किया दुष्कर्म

Aug 5, 2021 - 16:40
 0
डेढ़ महीने से फरार चल रहा था आरोपी, बहला फुसला कर नाबालिग को अपने साथ दो दिन तक किया दुष्कर्म

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/रामचन्द सैनी)बयाना थाना पुलिस ने बुधवार को डेढ़ महीने से फरार चल रहे पोक्सो के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने 25 जून को आरोपी के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला बयाना थाने में दर्ज करवाया था।
25 जून को पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था की उनकी बेटी की शादी गंगापुर सिटी में हुई थी। जो ससुराल से पीहर आई हुई थी लेकिन पीड़िता के ससुराल के बगल में रहने वाला राहुल नाम का एक लड़का उनके घर पर आया और उनकी बेटी को बहला फुसला कर बाइक पर बैठा कर ले गया और उनकी बेटी के साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। दो दिन बाद पीड़िता जैसे तैसे कर आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने पिता के पास पहुंची। पीड़िता ने तब अपने पिता को सारी घटना के बारे में बताया जिसके बाद पीड़िता के पिता ने बयाना थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी

 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................