राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा मकराना के अध्यक्ष बने बनवारी लाल सुवासिया,दूसरी बार बने अध्यक्ष

मकराना (मोहम्मद शहजाद) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मनाना में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का वार्षिक अधिवेशन का समापन रविवार को हुआ। अधिवेशन में भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण शहीद हुए वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए श्रदांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी सुवासिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष राजूराम जोड़ ने वर्षभर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गौरा उप प्राचार्य चुनाव पर्यवेक्षक गणेशा राम मेहरा व बिरमाराम बुगालिया चुनाव अधिकारी के निर्देशन में नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से बनवारी लाल सुवासिया को दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभाध्यक्ष धन्नाराम गौड़ प्राचार्य, महामंत्री धन्नाराम जोड़, कोषाध्यक्ष राजू राम जोड़, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार सुवासिया, संगठन मंत्री श्याम गुरु, प्रचार मंत्री देवी लाल बंजारा, संगठन मंत्री गणेश तालापा, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश बुनकर, अनिल कुमार भाटी, उपाध्यक्ष शहरी ओंकार लाल भाटी, उपाध्यक्ष ग्रामीण नाथू लाल बराला, उप सभाध्यक्ष प्रेमाराम सेवदा, विधि सलाहकार कुलदीप माहिच, उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि राजकुमार नैण, प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि वीरेन्द्र गुरावा, उच्च प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि मेघाराम, विशेष शिक्षा प्रतिनिधि विजय सानेल, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि भाऊ राम अडानिया, प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि भँवरु राम भाटी, मंत्रालय कर्मचारी प्रतिनिधि गोपाल भाटी, महिला मंत्री बद्दु, शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि पारस परिहार, प्रबोधक प्रतिनिधि प्रेमचंद गौड़, निजी शिक्षण प्रतिनिधि हनुमान चौहान, पुस्तकालय प्रतिनिधि भुगाना राम बनिया, जिला समिति सदस्य गिरधारी परिहार, विजय कुमार वर्मा, सरंक्षक जेठाराम दायमा, गणेशा राम मेहरा, बिरमाराम बुगालिया, कैलाश लाडना , रामनिवास सानेल चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ दिलाकर शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का आव्हान किया गया! कार्यक्रम का संचालन करते हुए कमल पिपरालिया ने संगठन के कार्य एवं उत्तरदायित्वों से रूबरू करवाया। सभाध्यक्ष धन्नाराम गौड़, डॉ राजेंद्र प्रसाद गौरा, नाथूलाल बराला ने सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि शंकर लाल सेवदा, पूर्व जिला महामंत्री कमल पिपरालिया, वर्तमान जिला महामंत्री भुगाना राम बनिया, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी परिहार, कुलदीप माईच, भंवरू राम भाटी, श्यामलाल पिपरालिया सहित सैंकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।






