गोविंद देवजी मंदिर में हुआ गायत्री महायज्ञ :ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों की शक्ति के लिए एक साथ दी आहुतियां

May 11, 2025 - 18:16
May 11, 2025 - 18:22
 0
गोविंद देवजी मंदिर में हुआ गायत्री महायज्ञ :ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों की शक्ति के लिए एक साथ दी आहुतियां

जयपुर आराध्य श्री गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को राष्ट्र शक्ति जागरण गायत्री महायज्ञ हुआ। कार्यक्रम महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसमें अलग-अलग समय पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आहुतियां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों की शक्ति और भारत को समर्थ राष्ट्र बनाने की कामना के साथ दी गईं। यज्ञ में अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से 108 आहुतियां दी गईं। 'त्वया मन्यो सरथारुजन्तो' मंत्र के साथ विशिष्ट आहुतियां देश की सीमाओं पर डटे जवानों में शक्ति और आत्मबल के संचार की कामना के साथ समर्पित की गईं। नृसिंह जयंती पर ‘ॐ वज्र-नखाय विद्महे…’ मंत्र के साथ भी आहुतियां दी गईं। एक ही दिन 11 हजार घरों में यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत में रमेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रामबाबू झालानी, शंकर झालानी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी शर्मा का पंचोपचार पूजन किया। गायत्री शक्ति पीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा और मणि शंकर चौधरी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर 12 मई को जयपुर में 11 हजार घरों पर एक साथ गायत्री यज्ञ होंगे। इसके लिए हवन सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................