पुलिस व खनिज विभाग की जॉच मेेें छुपा है अवैध खनन व ब्लास्टिंग का राज, गांधानेर के पहाड का मामला

पुलिस व खनिज विभाग ने फिर काटे रास्ते, प्रतिबिंधत पहाड़ किसने किया छलनी?

Jan 24, 2021 - 22:53
 0
पुलिस व खनिज विभाग की जॉच मेेें छुपा है अवैध खनन व ब्लास्टिंग का राज, गांधानेर के पहाड का मामला

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवानदास) पहाड़ी।थाना क्षेत्र के गांव गाधानेर के (कोचरा)प्रतिबंधित पहाड़ में अवेैध खनन रूकने का नाम नही ले रहा है।वही खनिज विभाग कीओर जॉच के बाद रविवार को पुलिस की मोजूदगी में अवेध खनन रोकने के लिए रास्ते काटने की कार्रवाही की गई है।
 मजेदार बात यह है की पुलिस ब्लास्टिंग के पांच दिन गुजरने के बाद भी आरोपीओं का पता नही कर पाई है। इस कार्यप्रणाली ने पुलिस की बीटप्रणाली पर संवालिया निशान खडे कर दिऐ है।खनन माफि यॉ ने रसूख के दबाब मिलीभगत से प्रतिबंधित पहाड को पूरी तरह से तहसनेस कर दिया है।
          मजेदार बात  यह है की केई माह से खनन का कारोबार बेलगाम चल रहा है।जिसमें प्रतिदिन ब्लास्टिंग हो रही है। गत दिनो सूचना पर पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुची जहॉ आरोपी अवेध ब्लास्टिंग कर फरार हो गए। पुलिस मोैके से बारूद के खाली कार्टून के टुकडे व पत्थर के चूरे को बारूद समझकर थाने ले आई।अब अरोपीयो के खिलाफ कार्रवाही से कतरा रही है। इतने दिन से  खनन हो रहा है जिसकी जानकारी राजस्व के हल्का पटवारी व खनिज विभाग भी अनजान बना बैठा रहा है।प्रतिबङ्क्षधत पहाड़ मे करोडो रूपये का पत्थर चोरी हो कर चला गया।आर-पार रास्ता बना दिया गया। उसकी धमक स्थानिय प्रशासन तक को नही लग सकी है।जिससे लगता है यहॉ तैनात सरकारी तंत्र मे कुछ लोग सत्ता की रखैल बनकर रह गए है। जो रसूख के दबाब मेें सरकारी सम्पत्ति तो क्या अपने इमान को बचाने में सक्षम नजर नही आ रहा हैै।पुलिस अवेध ब्लास्टिंग  को अपराध नही मान कर मौके पर मिले पत्थर के चूरे का अलाप राग रही है।वही खनिज विभाग के कार्यदेशक वीरेन्द्र सिह व  पुलिस एएसआई विश्वामित्र,सतवीरसिह की मोजूदगी मेें रविवार को अवेंध खनन रोकने के लिए रास्ते काट दिए है।
जॉच के नाम पर होती है सिर्फ लिपापोती - पुलिस व खनिज विभाग जॉच की बात कहकर जुर्म पर पर्दा डालकर खनन माफियाओ का अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करता दिखाई दे रहा है।वही राजस्व विभाग के कर्मी चिर निद्रा मेे सोऐ हुए है। पुलिस ब्लास्ंिटग की बात को टलने का प्रयास कर खनिज विभाग कें माथे मढना चहाती है 

सवाल मंागते है जबाब? 
  • इस पहाड़ में खनन बंद क्यो नही हो पा रहा है?
  • चोरी गऐ  पत्थर की भरपाई कौन करेगा?
  • क्या अवैध खनन माफियो पर विभाग पेनल्टी बसूल करेगा?
  • इस कारोबार में कोन कोन लिप्त है निष्पक्ष जॉच हो सकेगी?
  •  हरबार कुछ दिन खनन बंद कराने का नाटक क्यो किया जाता है?
  • इसमें कौनसा तंत्र सक्रिय है खुलासा होगा?प्रदीप कुमार यादव सीओ कामां सर्किल का कहना है कि -मौके पर जो ब्लास्ंिटग हुई उसका बारूद नही मिला। वहॉ सिर्फ पत्थर का चूरा व कार्टून मिले है। अपराध घटित नही हुआ है।पहाड़ की जॉच करवा रहा हूॅ। रिर्पोट नही हुई है।-

 रामनिवास मंगल ME खनिज विभाग भरतपुर का कहना है कि -गांधानेर के पहाड़ की जानकारी खबरो के माध्यम से हुई है। फोरमेन को जॉच व गार्ड तैनाती के निर्देश दिऐ है। जो अभी मौके पर है-

रमेशचंद वर्मा (इन्चार्ज तहसीलदार पहाड़ी) का कहना है कि गांधानेर का चारागाह पहाड़ राजस्व विभाग के अधिन  है अभी तक हल्का पटवारी ने  पहाड में अवेध खनन की रिर्पोट पेश नही की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................