भरतपुर कौशल महोत्सव में 2,400 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली ,युवाओं का कौशल विकास कर विभिन्न विधाओं से जोडा जायेगा - केन्द्रीय राज्य मंत्री

Nov 19, 2024 - 16:50
 0
भरतपुर कौशल महोत्सव में 2,400 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली ,युवाओं का कौशल विकास कर विभिन्न विधाओं से जोडा जायेगा - केन्द्रीय राज्य मंत्री

भरतपुर, 19 नवम्बर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा आयोजित भरतपुर कौशल महोत्सव में मंगलवार को 2400 से अधिक युवाओं को विभिन्न सैक्टरों की दिग्गज कम्पनियों से नौकरी के ऑफर मिले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने भरतपुर की कौशल विकास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने राज्य की इन्वेस्टमेन्ट समिट्स के माध्यम से उद्योग समर्थक नीतियों को आकर्षित करने के लिए एनएसडीसी और एमएसडीई के सहयोगपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर खुल गए। उन्होंने सिद्ध और जॉबएक्स जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से कौशल बढ़ाने पर जोर दिया, जो उद्योग की मांगों, सर्टिफिकेशन और पाठ्यक्रमों में इनसाइट्स देकर स्किल गैप को कम करते हैं।
उन्होंने कहा आज यहां मौजूद कंपनियां आस-पास के इलाकों में नौकरियों की पेशकश कर रही हैं, जिससे भरतपुर के युवाओं को एक महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री के लाइफलॉन्ग लर्निंग के विजन से प्रेरित होकर, हम सभी के लिए शिक्षा और रोजगार के रास्ते बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, चाहे उनकी उम्र या स्थान कुछ भी हो।
उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को अच्छी कम्पनियों के साथ प्रभावी ढंग से जोड़ने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की प्रशंसा की। पिछले महीने भरतपुर के 3,500 से ज्यादा युवाओं ने स्किल इंडिया डिजिटल हब (सिद्ध) पर रजिस्ट्रेशन कराया और पाँच दिवसीय इन्टेन्सिव जॉब-रेडीनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया, जिसमें सॉफ्ट स्किल्स और असेंबली लाइन ऑपरेशन्स और कस्टमर केयर जैसी भूमिका-विशिष्ट क्षमताओं पर प्रशिक्षण शामिल था। पाँच दिवसीय इन्टेन्सिव जॉब-रेडीनेस प्रोग्राम का समापन मेगा भर्ती मेले - कौशल महोत्सव के साथ हुआ-जिसमें 3,000 से ज्यादा युवा वॉक-इन इंटरव्यू के लिए शामिल हुए।
    कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल उन्नयन के साथ स्वरोजगार व रोजगार के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास, खेल गतिविधियों में बढावा देने, नवीन आईटी की प्रतिभाओं को निखारने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राईजिंग राजस्थान की बदौलत प्रदेश उद्योगों का हब बनने जा रहा है। 
    विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रदेश सरकार द्वारा युवा शक्ति के नवनिर्माण एवं कौशल विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा युवाओं को भारत की अमूल्य शक्ति बताया। भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने कौशल महोत्सव को भरतपुर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे युवाओं के कौशल में निखार आयेगा। 

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................