माधवानंद सरस्वती परमहंस आश्रम में होगा 21 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन: ग्यारह सौ महिलाओं ने सिर पर उठाया आस्था का कलश

May 17, 2025 - 19:53
 0
माधवानंद  सरस्वती परमहंस आश्रम में होगा 21 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन: ग्यारह सौ महिलाओं ने सिर पर उठाया आस्था का कलश

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर कस्बे के माधवानंद  सरस्वती परमहंस आश्रम में 21 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। विदुषी सरस्वती परमहंस ने बताया कि यज्ञ से पूर्व ग्यारह सौ महिलाओं ने पुरुषोतमदास  मंदिर से   कलश सिर पर कलश उठाया। बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर कलशयात्रा  को रवाना किया। यज्ञ का आयोजन मोहल्ला खोड़ा राजपुरा में हो रहा है। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा से पहले पुरुषोत्तम दास मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। विधायक देवीसिंह शेखावत भी यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 17 मई को कलश यात्रा और मंडप प्रवेश देव पूजन हुआ। 18 मई से हवन प्रारंभ और आरती पुष्पांजलि होगी। 25 मई को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय इस आयोजन में रामलीला का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है। बृजवासी कलाकार 17 से 25 मई तक दोपहर 12 से 3 बजे और रात 8 से 11 बजे तक रामलीला का मंचन करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................