रिटायरमेंट के 3 महीने पहले DEO अलवर नेकीराम सस्पेंड: समायोजन में गड़बड़ी, 21 दिन पहले महिला टीचर ने भी लगाया था आरोप

अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत सस्पेंड कर दिया है। उन पर शिक्षा विभाग की ओर से किए गए समायोजन में गड़बड़ी के आरोप है।

Dec 11, 2024 - 11:47
Dec 11, 2024 - 12:13
 0
रिटायरमेंट के 3 महीने पहले DEO अलवर नेकीराम सस्पेंड: समायोजन में गड़बड़ी,  21 दिन पहले महिला टीचर ने भी लगाया था आरोप

अलवर (राजस्थान) जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक व माध्यमिक) नेकीराम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत सस्पेंड कर दिया है।  शिक्षक समायोजन में गड़बड़ी के आरोपों के बीच ही राजस्थान में एक जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया है जो तीन महीने बाद रिटायर होने वाले हैं। हालांकि सस्पेड करने की वजह अनुशासनात्मक कार्रवाई बताई गई है फिलहाल उनका मुख्यालय बीकानेर किया गया है। लेकिन इसे दो कारणों से जोड़ा जा रहा है।

संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल की ओर से जारी आदेश में निलंबन की वजह अनुशासनात्मक कार्रवाई बताई गई है। इससे इतर यह माना जा रहा है कि शिक्षक समायोजन में गड़बड़ी के चलते डीईओ नेकीराम को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले पिछले महीने 21 दिन पहले  एक महिला टीचर ने अन्य शिक्षक गौतम यादव पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। उस मामले में डीईओ का सीधे तौर पर तो कोई लेना-देना नहीं लेकिन महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी शिक्षक को डीईओ नेकीराम की शह है।

20 नवंबर को महिला टीचर ने सरकारी टीचर गौतम यादव के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रेप के आरोपी को लेकर महिला टीचर ने कहा था कि वह बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी का हवाला देकर दबाव बनाता था। विभागीय कामकाज को लेकर भी दबाव बनाया और रेप किया। इस मामले में विभाग ने टीचर गौतम यादव को तुरंत सस्पेंड कर दिया था। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की सीधी कोई भूमिका नहीं थी। इस कारण 21 दिन बाद में अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने को लेकर सस्पेंड किया है। अब जिला शिक्षा अधिकारी का मुख्यालय बीकानेर कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है