गोविन्दगढ़ में शीतला माता के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु , बासोड़ा पर्व पर महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Mar 21, 2025 - 17:03
 0
गोविन्दगढ़ में शीतला माता के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु , बासोड़ा पर्व पर महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

गोविन्दगढ़, (अलवर/अमित कुमार शर्मा) गोविन्दगढ़ कस्बे में बासोड़ा पर्व पर श्रद्धालु महिलाओं ने  आज शुक्रवार की सुबह से ही पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
कस्बे में आज श्रद्धालुओं ने माता को हलवा, पूड़ी, चने और दही का ठंडा भोग अर्पित किया। मान्यता है कि इस दिन ठंडा भोजन करने और माता को चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही बीमारियों से भी रक्षा होती है।

नंदलाल प्रजापत ने बताया कि बासोड़ा पर्व को शीतला सप्तमी या अष्टमी के रूप में भी जाना  जाता है। इस दिन लोग एक दिन पहले बनाए गए भोजन का सेवन करते हैं। ओर ऐसी मान्यता  है कि ऐसा करने से चर्म रोग, ज्वर और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। आज यहां शीतला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। पूजन के बाद महिलाओं ने अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है