गण्डाला में बाबा भैया मन्दिर पर भण्डारे का हुआ आयोजन
माजरीकला़ (मयंक जोशीला) क्षेत्र के गण्डाला गांव में रविवार को बाबा भैया मन्दिर पर ग्रामीणों की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम रविवार सुबह बाबा भोमिया मंदिर परिसर में पंडित सुरेश चन्द शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रामीणों ने हवन-यज्ञ में आहुति दी व सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद भण्डारा प्रसादी का वितरण हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारा प्रसाद पाया। भण्डारे में पूड़ी, सब्जी व लड्डू के साथ साथ गोलगप्पे (पानी पूरी) व तरबूज की भी स्टाल लगाई गई। महिलाओं ने भजन सत्संग कर बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर सीताराम पुजारी, भोपाल मास्टर, राजकुमार यादव, सुभाष चन्द यादव, अजीत सिंह भगत जी, दारासिंह यादव, दयानन्द व्याख्याता, पूर्व पंच कुलदीप यादव, रामसिंह यादव, होंशियार सिंह, बहादुर सिंह, लखपत सिंह आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


