फसल खराबे के मुआवजे को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Apr 9, 2026 - 17:40
 0
फसल खराबे के मुआवजे को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जनूथर (डीग ) कस्बा जनूथर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार एक सप्ताह से हो रही बे-मौसम वारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज अंधड़ के चलते रबी फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे दिलाये जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामस्वरूप मीणा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के दौरान किसानों ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के आरंभ में क्षेत्र में लगातार कई दिनों क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बे मौसम वारिश का दौर चला जिसके चलते गेहूं जौ चना सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। लगातार बे मौसम वारिश से खेतों में पानी भरने से गेहूं जौ चने की फसलें गल चुकी हैं।

दाने की चमक फीकी पड़ने सहित उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ा है तो वहीं कुछ किसानों के भूसों में दुर्गंध आने से वो पशुओं के लिए खाने लायक नहीं रहा। अधिकांश किसानों की गेहूं जौ और चने की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है... बे मौसम वारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है। सरकार से आग्रह है क्षेत्र में तुरंत गिरदावरी करा फसल खराबे का शीघ्र मुआवजा दिलाया जावे...इस दौरान खोह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा चन्द्र पाल चौधरी भवानी पंडित राज दीवान विश्वेन्द्र सिंह रगन दांतलौठी राजेन्द्र कुंतल जाटौली थून प्रेम दीवान दिनेश वकील सुरेन्द्र सिंह कपिल चौधरी दिनेश मोतीराम रमेश रामजीलाल पुष्पेन्द्र शर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................