पूजा एक्सप्रेस से अधेड़ की कट कर मौत पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य गोठ के समीप पूजा एक्सप्रेस ट्रेन से कटने पर 50 वर्षीय अधेड़ की मृत्यु हो गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया।
आरपीएफ थानाधिकारी कृपाल मीना ने बताया कि स्टेशन मास्टर राजगढ़ से सूचना मिली की पूजा एक्सप्रेस से एक व्यक्ति गोठ के समीप रन ओवर हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुँचे। वही राजगढ़ थाना पुलिस के साथ मौके पर कार्यवाही की गई।
मृतक की जेब मे मिले दस्तावेज के अनुसार पुराना राजगढ़ निवासी रामरतन मीना के रूप में शिनाख्त हुई। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।


