तखतगढ़ में कल होगा 35 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन

Oct 19, 2026 - 18:54
 0
तखतगढ़ में कल होगा 35 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन

तखतगढ़ (बरकत खा): कस्बे में विजयदशमी का पर्व इस बार भव्य रूप से मनाया जाएगा। नगरपालिका की ओर से कल शाम 5:00 बजे नेहरू रोड स्थित तालाब के समीप रावण चबूतरे पर मुख्य रावण दहन समारोह आयोजित किया जाएगा।

  • 35 फीट ऊंचे पुतलों का होगा दहन

इस बार के समारोह में 35 फीट ऊंचे रावण के साथ-साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। इस दौरान शानदार और आकर्षक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासियों के जुटने की संभावना है।

  • अधिकारियों ने किया ग्राउंड का निरीक्षण

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी महेन्द्र बंजारा और उपाध्यक्ष पारस घाची ने रावण दहन स्थल (ग्राउंड) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................